MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस इस बार पूरा जोर लगाती नजर आ रही है। लेकिन पार्टी के कुछ नेताओं के बयान प्रदेश की राजनीतिक बयार को अचानक से बदल देते हैं। कांग्रेस एक सीनियर आदिवासी विधायक ने प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग उठाई है। उन्होंने कांग्रेस के एक सीनियर नेता की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद उन्हें मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
उमंग सिंघार ने कांतिलाल भूरिया का किया समर्थन
दरअसल, धार जिले के बदनावर में आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार ने पार्टी के सीनियर नेता और हाल ही में चुनाव अभियान समिति के प्रमुख बनाए गए कांतिलाल भूरिया को सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री बनाने की मांग की है। उमंग सिंघार ने कहा कि मैं समाज की बात कर रहा हूं, 70 साल हो गए हैं आदिवासी भाईयों को जागने में, अब अपनी ताकत से सरकारें हिलने लगी है। इसलिए जब तक मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री आदिवासी नहीं बने तब तक घर नहीं बैठना है।
उमंग सिंघार ने कहा कि कांतिलाल भूरिया को चुनाव कमेटी का प्रमुख बना दिया गया है। लेकिन अगर आपको बनाना है तो उन्हें प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाओ। कांग्रेस विधायक ने कहा कि मैं नेताओं का चहेता नहीं हूं, लेकिन मैं अपने लोगों के अधिकारों की बात करता हूं। इसलिए नेताओं को मिर्ची लगती है। लेकिन मैं डरने वाला नहीं हूं।
उमंग के बयान से राजनीतिक हलचल शुरू
उमंग सिंघार के आदिवासी मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग के बाद राजनीतिक हलचल फिर शुरू हो गई है। क्योंकि कांग्रेस में कमलनाथ को ही सीएम पद का चेहरा माना जा रहा है। लेकिन कई नेता बीच-बीच में चुनाव के बाद सीएम चुने जाने की बात कह रहे हैं। जिसमें अब उमंग सिंघार का नाम भी जुड़ गया है।
बता दें कि उमंग सिंघार प्रदेश की पूर्व डिप्टी सीएम जमुना देवी की भतीजे हैं और धार जिले की गंधवानी सीट से तीसरी बार विधायक चुने गए हैं। उमंग सिंघार कमलनाथ सरकार में मंत्री भी थे। जबकि वह कई विवादों में भी रह चुके हैं।
नरोत्तम मिश्रा ने साधा निशाना
वहीं उमंग सिंघार की मांग पर बीजेपी ने निशाना साधना शुरू कर दिया है। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि उमंग सिंघार की मांग पर कमलनाथजी को जवाब देना चाहिए। लेकिन वह उमंग सिंघार की तारीफ करते हैं क्योंकि उन्होंने कमलनाथ सरकार में मंत्री रहते हुए दिग्विजय सिंह को सबसे बड़ा भ्रष्ट और माफिया बताया था। ऐसे में उमंग के सवाल का कांग्रेस को जवाब देना चाहिए।
ये भी देखें: MP Election 2023: चुनावी साल में आदिवासियों पर Congress की पैनी नजर
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
7 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines