MP Assembly Election: चुनावी साल में बीजेपी मध्य प्रदेश में संगठनात्मक कसावट में भी जुटी है। पिछले दिनों पार्टी में कई नेताओं के बीच अनबन की खबरें सामने आई थी। सीएम शिवराज तक भी शिकायतें पहुंची थी। ऐसे में बीजेपी अनुशासन समिति की बैठक में भी कई बड़े फैसले हुए हैं।
अनुशासन तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
बताया जा रहा है कि आज हुई बीजेपी अनुशासन समीति की बैठक में अनुशासन तोड़ने वाले नेता और कार्यकर्ताओं पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। बताया जा रहा है कि अनुशासन समिति की बैठक में पार्टी के खिलाफ काम करने वाले 50 से नेता ज्यादा रडार पर है। इस बैठक में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा भी शामिल हुए थे।
मंत्रियों के विवाद पर भी हुई चर्चा
बताया जा रहा है कि अनुशासन समिति की बैठक में कई मामलों पर चर्चा हुई है। जिसमें सागर जिले में वरिष्ठ मंत्रियों के बीच हुए विवाद का मामला भी शामिल था। इसके अलावा सागर की महापौर के पति सुशील तिवारी का मामला भी अनुशासन समीति की बैठक में उठाया गया है। जिसको लेकर उन्हें नोटिस भी दिया गया था। इसके अलावा गुना सांसद केपी यादव के मामले पर भी चर्चा हुई थी।
बताया जा रहा है कि मंत्री गोविंद सिंह राजपूत गुट के समर्थकों पर कारवाई के आसार है। आने वाले वक्त में तीन सदस्यीय अनुशासन समिति बड़े फैसले ले सकती है। इसके अलावा भी हर जिले की समीक्षा की ग गई है।
चुनावी साल में संगठन की मजबूती पर जोर
दरअसल, बीजेपी ने चुनावी साल में संगठन को लेकर सख्त निर्णय लेने के फैसले पर भी चर्चा की है। जिसमें सबसे ज्यादा अहम चुनाव में पार्टी के अधिकारिक प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले पर सख्त निर्णय लेने का फैसला किया गया है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
1 day agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
4 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
5 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
6 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
7 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
7 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
8 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
9 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
11 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines