MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन इन तैयारियों में बहुजन समाज पार्टी बीजेपी और कांग्रेस से भी आगे निकलती दिखाई दे रही है। क्योंकि बीएसपी ने प्रत्याशियों के नाम का ऐलान करना तक शुरू कर दिया है। बसपा ने एक सीट पर प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है। जबकि दो सीटों पर भी नाम तय कर दिए हैं।
इस सीट पर प्रत्याशी का ऐलान
मायावती की बहुजन समाज पार्टी ने विंध्य अंचल की सतना जिले की रामपुर बघेलान विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव के लिए प्रत्याशी के नाम का ऐलान कर दिया है। बसपा ने यहां रिटायर्ड नायब तहसीलदार मणिराज सिंह को प्रत्याशी बनाया है। जबकि उन्हें ही सीट के प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई है। सतना में बसपा के जिला अध्यक्ष रामपाल साकेत ने पत्र जारी करके उनके नाम का औपचारिक ऐलान किया है। जिसके बाद यहां प्रत्याशियों को चुनावी तैयारियों में जुटने के निर्देश दिए गए हैं।
रामपुर बघेलान में जीत चुकी है बसपा
दरअसल, सतना जिले में बसपा का अच्छा प्रभाव माना जाता है। खास बात यह भी है कि रामपुर बघेलान सीट पर बसपा जीत भी हासिल कर चुकी है। रामलखन पटेल इस सीट से बसपा के टिकट पर जीतकर आए थे। हालांकि बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। ऐसे में अब बसपा ने यहां मणिराज सिंह पर दांव लगाया है। बसपा ने यहां प्रत्याशी की घोषणा करके बीजेपी और कांग्रेस के लिए भी चुनौतियां खड़ी कर दी हैं।
सतना-मैहर में भी प्रत्याशियों के नाम तय
बताया जा रहा है कि बसपा ने सतना और मैहर विधानसभा सीट पर भी प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। जिनमें सतना में अनिल अग्रहरि शिवा जबकि मैहर में मनीष पटेल को बसपा का टिकट मिलना तय माना जा रह है। दोनों पहले भी इन सीटों से चुनाव लड़ चुके हैं। हालांकि बाद में यह नेता कांग्रेस में शामिल हो गए थे। लेकिन अब इनकी फिर घर वापसी हुई है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines