MP Assembly Election 2023 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा होने के बाद सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं, मध्य प्रदेश की सियासत भी इससे अछूत नहीं है।आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को लुभाने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना वचन पत्र जारी किया है, जिस पर भाजपा ने तंज कसा है। बीजेपी ने कांग्रेस के चुनावी पत्र को झूठ का पुलिंदा बताया है। बता दें कि कांग्रेस ने मंगलवार को अपने घोषणा पत्र में 100 यूनिट तक फ्री बिजली देने, पुरानी पेंशन लागू करने, युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने, एमपी में IPL टीम बनाने, बेटियों के विवाह के लिए एक लाख रुपये देने समेत छोटे-बड़े सौ वादे किए हैं। कांग्रेस के एस साल तैयार हुए वचन पत्र में 59 विषय, 225 मुख्य बिंदु, 1290 वचन और 101 गारंटी दी गई है।
यह भी पढ़ें – MP कांग्रेस ने अपने ‘वचन पत्र’ में मुफ्त चुनावी वादे कर बीजेपी के सामने बढ़ाई चुनौतियां
‘सिर्फ वचनों पर प्रवचन देते हैं कमलनाथ’
बीजेपी का दावा है कि कांग्रेस ने बीजेपी की योजनाओं को चुराया है। बीजेपी का कहना है कि शिक्षा, स्वास्थ्य समेत कांग्रेस के जारी 9 वादों पर हमारी सरकार काम कर रही है, प्रदेश में पीएम आवास योजना, आयुष्मान कार्ड समेत सभी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता दुर्गेश केसवानी ने कांग्रेस के वचन पत्र पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र लालच और झूठ का पुलिंदा है, उनका कहना है कि कमलनाथ नकल भी नहीं अकल से नहीं कर पाए। कांग्रेस अपने अधिकारों पर ही 15 माह में रही फेल रह चुकी है। प्रदेश प्रवक्ता का कहना है कि राम बोलकर सलमान को याद करना कांग्रेस की पुरानी आदत है, कमलनाथ के तरकश में नहीं कोई नया तीर नहीं है, कमलनाथ सिर्फ वचनों पर प्रवचन देते हैं।
कांग्रेस का पलटवार
वहीं बीजेपी के तंज पर कांग्रेस ने पलटवार किया है, पार्टी ने कहा कि कांग्रेस का वचन पत्र जनता की राय पर बना है। कांग्रेस मीडिया विभाग के उपाध्यक्ष अब्बास हाफिज का कहना है कि बीजेपी के कामों से जनता परेशान है। अब्बास का कहना है कि सिर्फ चर्चा करने वाली बीजेपी की सरकार नाकाम है इसलिए बीजेपी से चुराने के लिए कुछ नहीं है ,बीजेपी के खाते में सिर्फ घोटालों की लंबी फाइल है इसके सिवा कुछ नहीं।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
2 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
5 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
6 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
7 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
8 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
8 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
9 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
10 days ago'27% OBC कोटा लागू करे MP सरकार', राहुल गांधी की छात्रों के लिए बड़ी डिमांड
12 days agoछतरपुर मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines