MP Assembly Election: हाल ही में अमित शाह ने मध्य प्रदेश का दौरा किया था। जहां उन्होंने बीजेपी के प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक करके चुनावी रोडमैप तैयार किया था। शाह ने सभी नेताओं को मिलजुलकर चुनाव लड़ने की बात कही है। जिसके बाद से ही बीजेपी एक्शन मोड में नजर आ रही है। बीजेपी ने मध्य प्रदेश में चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी 9 नेताओं को सौंपी है। जो चुनाव का पूरा काम देखेंगे।
इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, ज्योतिरादित्य सिंधिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का नाम चुनाव प्रबंधन समिति में तय किया है।
नरेंद्र सिंह तोमर को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
बताया जा रहा है कि केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आगामी चुनाव के देखते हुए बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। जिसके कयास सियासी गलियारों में लंबे समय से लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि नरेंद्र सिंह तोमर चुनाव प्रबंधन कमेटी की कमान संभाल सकते हैं। बीजेपी के चुनाव प्रभारी भूपेंद्र यादव और अश्वनी वैष्णव की सहमति के बाद 15 से 16 जुलाई के बीच इस बात की घोषणा हो सकती है। इसके अलावा चुनाव से जुड़ी कमेटियों की भी घोषणा हो सकती है।
शाह की बैठक में बनी रणनीति
बता दें कि अमित शाह अचानक से मध्य प्रदेश के दौरे पर पहुंचे थे। जहां उन्होंने मध्य प्रदेश बीजेपी के सभी नेताओं के साथ बड़ी बैठक की थी। इस बैठक में चुनाव को लेकर सभी नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही प्रदेश के सभी नेताओं की जिम्मेदारियां तय हो जाएंगी। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी प्रदेश के चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावना है।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
7 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines