MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में बीजेपी इस बार विधानसभा चुनाव में कई प्रयोग करती नजर आ रही है। चुनाव की घोषणा से पहले ही बीजेपी 39 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर चुकी है, जबकि पार्टी ने 64 सीटों पर भी संभावित प्रत्याशियों लिस्ट लभगग तैयार कर ली है। बताया जा रहा है कि सितंबर के पहले हफ्ते में बीजेपी दूसरी लिस्ट भी जारी कर देगी, जिसमें पिछले चुनाव में हारी हुई विधानसभा सीटों पर सबसे ज्यादा फोकस किया गया है।
64 सीटों पर जारी हो सकते हैं प्रत्याशी
बीजेपी को 2018 के साथ पिछले कुछ चुनावों से जिन सीटों पर लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी उन सीटों पर पहले से ही प्रत्याशियों को नामों का ऐलान करने की तैयारी में हैं, ताकि प्रत्याशी को चुनाव के लिए पर्याप्त समय मिल सके। 39 सीटों के बाद बीजेपी अब बाकी बची 64 सीटों पर प्रत्याशियों को नामों का ऐलान कर सकती है। जिनमें कई बड़े नाम भी शामिल हैं।
ये हो सकते हैं बीजेपी के संभावित उम्मीदवार
- दमोह से पूर्व मंत्री जयंत मलैया के बेटे सिद्धार्थ मलैया
- छिंदवाड़ा से बंटी साहू
- शाजापुर से अरुण भीमावत
- बिजावर से राजेश शुक्ला
- निवास से राम प्यारे कुलस्ते
- लखनादौन से विजय कुमार उइके
- कटंगी से बोध सिंह भगत पूर्व सांसद
- बड़नगर से मुकेश पंड्या
- डबरा से इमरती देवी
- राघोगढ़ से हीरेंद्र सिंह बंटी बना
- राजनगर से अरविंद पटेरिया
- बैतूल से हेमंत खंडेलवाल
- बुरहानपुर से अर्चना चिटनीस
- नागदा से दिलीप सिंह शेखावत
इन सीटों पर दो से तीन नाम का पैनल
- जुन्नारदेव (अजजा)-आशीष ठाकुर ,नथन शाह कवरेती के नाम का पैनल
- अमरवाड़ा (अजजा)- उत्तम ठाकुर और कामनी शाह के नाम पैनल
- परासिया (अजा) – ताराचंद बावरिया, ज्योति डहेरिया के नाम का पैनल
- जबलपुर पश्चिम-अभिलाष पांडे और प्रभात साहू के नाम का पैनल
- जबलपुर उत्तर- धीरज पटेरिया और पूर्व मंत्री शरद जैन के बेटे रोहित के नाम का पैनल
- घोड़ाडोंगरी- मंगल सिंह और गंगाबाई उइके के नाम का पैनल
- देवरी-बृजबिहारी पटेरिया, लक्ष्मण सिंह लोधी के नाम का पैनल
- सतना-शंकर लाल तिवारी, रत्नाकार चतुर्वेदी शिवा, लक्ष्मी यादव के नाम का पैनल
- रैगांव (अजा)- प्रतिमा बागरी, रानी बागरी , पुष्पराज बागरी के नाम का पैनल
- सिहावल-रीति पाठक, विश्वामित्र पाठक के नाम का पैनल
- कोतमा-लवकुश शुक्ला और उमा सोनी के नाम का पैनल
- तेंदूखेड़ा -विश्वनाथ प्रताप सिंह, राव उदय प्रताप सिंह के नाम का पैनल
- गाडरवारा-गौतम पटेल, साधना स्थापक के नाम का पैनल
- खिलचीपुर – हजारीलाल दांगी, दिनेश पुरोहित के नाम का पैनल
- आलोट-रमेश मालवीय और जितेंद्र गेहलोत के नाम का पैनल
- सेंधवा-पूर्व मंत्री अंतर् सिंह आर्य के बेटे विकास आर्य और डॉक्टर रेहलस सेनानी के नाम का पैनल
- राजपुर (अजजा) – अंतर् पटेल , सुभाष पटेल पूर्व संसद के नाम का पैनल
- करैरा से जसवंत जाटव और रमेश खटीक के नाम का पैनल
- दिमनी-गिर्राज दंडोतिया, शिवमंगल सिंह तोमर के नाम का पैनल
- ग्वालियर दक्षिण-नारायण सिंह कुशवाह और अनूप मिश्रा के नाम का पैनल
इन सीटों पर तीन नामों के पैनल
- राजगढ़ – अमर सिंह यादव, प्रताप सिंह मंडलोई और हरिचरण तिवारी के नाम का पैनल
- आगर (अजा) – ओम मालवीय, मधु गेहलोत, गोपाल परमार के नाम का पैनल
- सैलाना – गुमान सिंह डामोर , नारायण मेडा , संगीता चेरल के नाम का पैनल
- श्योपुर-दुर्गालाल विजय, महावीर सिंह सिसोदिया , ब्रजराज सिंह के नाम का पैनल
- मुरैना-रघुराज सिंह कंषाना, रुस्तम सिंह, राकेश रुस्तम सिंह के नाम का पैनल
- पानसेमल (अजजा)-दीवान सिंह पटेल, श्याम बर्डे और विकास डाबर के नाम का पैनल
इन सीटों पर 3 से भी ज्यादा दावेदारों के पैनल हैं
खरगोन जिले की भीकनगांव (अजजा) और भगवानपुरा (अजजा), झाबुआ जिले की थांदला (अजजा), धार जिले की सरदारपुर (अजजा), गंधवानी और मनावर (अजजा) इंदौर जिले की देपालपुर और इंदौर-एक।
ये भी देखें: MP Election : एमपी में BJP ने सभी हारी सीटों पर पूरा किया मंथन,इन मौजूदा विधायकों के कटेंगे टिकट ?
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines