MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में सत्ताधारी बीजेपी भी चुनाव की तैयारियों में जुटी है। बीजेपी प्रदेश में अब तक की सबसे बड़ी जन आशीर्वाद यात्रा निकालेगी। जिसके लिए रूट और चेहरे तय हो गए हैं। इस बार की यात्रा प्रदेश में 12 हजार किलोमीटर का सफर तय करेगी। यात्रा की शुरुआत सतना जिले के चित्रकूट से होगी, जिसे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह हरी झंडी दिखाएंगे।
यात्रा का समापन करेंगे पीएम मोदी
बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत 3 सितंबर को चित्रकूट से होगी, जबकि यात्रा का समापन 25 सितंबर को होगा। यात्रा के समापन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं का महाकुंभ होगा। जिसमें पीएम मोदी शामिल होंगे। जहां पीएम मोदी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे।
सीएम शिवराज होंगे मुख्य चेहरा
बीजेपी की जन आशीर्वाद यात्रा का मुख्य चेहरा सीएम शिवराज होंगे। चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने इस बात की जानकारी दी है। सीएम शिवराज हर दिन अलग-अलग यात्राओं में आधा दिन के लिए शामिल होंगे और गांव-गांव में जनता से सीधा संवाद करेंगे।
यात्रा की शुरुआत विंध्य अंचल से होगी जिसके बाद यह महाकौशल, मालवा-निमाड़, ग्वालियर-चंबल होते हुए मध्य भारत अंचल तक जाएगी। पूरी यात्रा 10 हजार 643 किलोमीटर की रहेगी। जो 210 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेगी। इस दौरान 211 बड़ी सभाएं होगी, जिसमें बीजेपी आलाकमान के नेता भी शामिल होंगे।
ये नेता रहेंगे यात्रा के प्रमुख चेहरे
- पीएम नरेंद्र मोदी
- बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
- सीएम शिवराज सिंह
- बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा
- चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक नरेंद्र सिंह तोमर
- केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया
- कैलाश विजयवर्गीय
- केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल
- केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते
- केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक
- गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा
- राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार
ऐसे होगी शुरुआत
यात्रा पांच चरणों में होगी। पहले चरण की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह चित्रकूट से करेंगे। इसके बाद दूसरे चरण की शुरुआत 5 सितंबर को मंडला से होगी, खंडवा से यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत होगी, जिसको हरी झंडी केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दिखाएंगे। 4 चार सितंबर को नीमच से यात्रा के चौथे चरण की शुरुआत होगी। जबकि 6 सितंबर को यात्रा के पांचवें चरण की शुरुआत श्योपुर से होगी, जिसकी शुरुआत बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। इसके बाद यात्रा रायसेन होते हुए भोपाल पहुंच जाएगी। जहां यात्रा का समापन होगा।
ये भी देखें: श्रावण मास के अंतिम सोमवार पूजन करने पहुंचे CM Shivraj, भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
15 hrs ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
15 hrs agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
15 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
15 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
1 day agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines