हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MP में चुनाव से पहले BJP हर हाल में दूर करेगी रूठों की नाराजगी, नरेंद्र सिंह तोमर ने कही बड़ी बात

विज्ञापन
mp assembly election

MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी लगातार बैठकें कर रही है। शनिवार को प्रदेश की कार्यसमिति की बैठक बड़ा फैसला लिया गया है। बताया जा रहा है कि बीजेपी चुनाव से पहले अपने सभी नाराज नेताओं को मनाएंगी। इसके अलावा पार्टी चुनाव के लिए एक अलग वॉररूम भी बनाएगी।

रूठों की नाराजगी होगी दूर

दरअसल, चुनाव से पहले एमपी में बीजेपी के कई नेताओं के सुर नाराजगी भरे देखने को मिले हैं। ऐसे में चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बनाए गए नरेंद्र सिंह तोमर ने सबसे पहले नाराज नेताओं की नाराजगी दूर करने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि पार्टी से नाराज चल रहे नेताओं को हर हाल में मनाएगी। पार्टी की कोर टीम के सदस्य सभी नेताओं ने वन टू वन चर्चा करेंगे। अगर कोई किसी बात से नाराज है तो उसकी नाराजगी को दूर किया जाएगा। इसके लिए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। क्योंकि बैठक में यह बात स्पष्ट हुई है कि रूठों को मनाए बगैर चुनाव नहीं लड़ा जा सकता है। क्योंकि चुनाव जीतने के लिए सभी को साथ लाना जरूरी है।

सभी नेताओं के पास काम है

बीजेपी चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा प्रदेश में संगठन की नब्ज बराबर चल रही है, कोई चिंता की जरूरत नहीं है। सभी कार्यकर्ता मुस्तैदी से बीजेपी के काम के लिए तैयार हैं। जिसके पास जो काम है वह कर रहे हैं। पार्टी ने सभी नेताओं को काम दिया है। कार्यकर्ताओं के परिश्रम से और जनता के आशीर्वाद से बीजेपी की सरकार बनेगी। चुनावी साल में बैठकें होती रहती हैं और आगे भी होती रहेंगी। बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश में बीजेपी नया वार रूम बनाएगी। यह स्टेट वार रूम प्रदेश कार्यालय से अलग स्थान पर बनेगा। जहां से चुनाव की रणनीति बनेगी।

विज्ञापन

इस दौरान नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का कोई भी नेता आए, सभी जानते हैं कांग्रेस झूठ का पुलिंदा है। कांग्रेस के पास सिर्फ झूठ बोलने की गारंटी है। पहले भी जो उन्होंने कहा वह किया नहीं। आगे भी वह नहीं करेंगे। मध्यप्रदेश की जनता समझदार है। कांग्रेस के किसी भी नेता के आने से फर्क नहीं पड़ने वाला है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola