MP Assembly Election: मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में अब दो महीने का ही समय बचा है। बीजेपी ने तो कुछ प्रत्याशियों का ऐलान भी कर दिया है। खास बात यह है कि अब बीजेपी कांग्रेस के अलावा तीसरे दल भी पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। प्रदेश में 20 अगस्त को सियासत का सुपर संडे होने वाला है। क्योंकि बीजेपी की ग्वालियर में बड़ी बैठक होनी है, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की मीटिंग भोपाल में आयोजित होगी। वहीं आम आदमी पार्टी का सतना में बड़ा कार्यक्रम हैं, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान शामिल होंगे।
शिवराज सरकार पेश करेगी रिपोर्ट कार्ड
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव की कमान अपने हाथ में ले रखी है। ऐसे में वह यहां सबसे ज्यादा एक्टिव हैं। अमित शाह आज भोपाल और ग्वालियर के दौरे पर रहेंगे। जहां वह भोपाल में शिवराज सरकार का रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे। अमित शाह दिग्विजय सिंह के समय की कांग्रेस सरकार और शिवराज सिंह चौहान की बीजेपी की सरकार का तुलनात्मक विवरण प्रदेश की जनता के सामने रखेंगे। जिसमें वह पिछले 18 सालों में बीजेपी सरकार के दौरान हुए कामकाज की जानकारी देंगे। इस दौरान शाह के साथ प्रदेश बीजेपी के सभी दिग्गज मौजूद रहेंगे।
यहां से अमित शाह ग्वालियर पहुंचेंगे, जहां वह 1200 कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी की बैठक करेंगे। इस बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार होगी। जिसमें पार्टी के सभी दिग्गज नेता शामिल होंगे। ग्वालियर में होने वाले इस आयोजन में प्रदेशभर से नेता पहुंचेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन बीजेपी के लिए अहम साबित होने वाला है।
कांग्रेस की इलेक्शन कमेटी की बैठक
चुनाव को लेकर कांग्रेस भी पूरी तरह से एक्शन मोड में हैं। राजधानी भोपाल में पीसीसी ऑफिस में आज चुनाव अभियान समिति की बैठक होने वाली है। जिसमें कमलनाथ-दिग्विजय सिंह समेत सभी बड़े नेता शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि इस बैठक में ही प्रत्याशियों के चयन को लेकर सहमति बन सकती है। इसके अलावा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे पर भी चर्चा होगी। बताया जा रहा है कि कमलनाथ आज प्रत्याशियों के चयन का मुद्दा रखेंगे। जिसमें पार्टी के नेता मंथन करके आगे की रणनीति तैयार करेंगे।
विंध्य पर आप का फोकस
आम आदमी पार्टी भी मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पूरी जोर लगा रही है। पार्टी लगातार अलग-अलग क्षेत्रों में लगातार प्रचार में जुटी है। आप का विंध्य अंचल पर भी पूरा फोकस बना हुआ है। क्योंकि पार्टी को निकाय चुनाव में यही से बड़ी सफलता मिली थी। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान सतना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। अरविंद केजरीवाल सतना के एक टाउनहॉल कार्यक्रम में जनता से सीधा संवाद करेंगे। इससे पहले भी वह लगातार प्रदेश का दौरा कर चुके हैं। बता दें कि आप पार्टी दिल्ली मॉडल के दम पर मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने की तैयारियों में जुटी है।
ये भी देखें: Madhya Pradesh Elections 2023 : Amit Shah आज जारी करेंगे मप्र का गरीब कल्याण का रिपोर्ट कार्ड
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
18 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines