MP में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी AAP, आप के नेता बीजेपी-कांग्रेस के संपर्क में, जल्द नाम सामने आएंगे

Aam Aadmi Party

Aam Aadmi Party

विज्ञापन

MP Politics: मध्य प्रदेश में साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी और कांग्रेस से इतर आम आदमी पार्टी भी तैयारियों में जुटी है। आम आदमी पार्टी इस बार पूरे प्रदेश की सभी 230 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने वाली है। पार्टी का ग्वालियर-चंबल पर भी खास फोकस है। आप पार्टी के नेता ने ग्वालियर में एक बड़ा बयान भी दिया है।

आप में आना चाहते हैं कई बड़े नेता

दरअसल, तीन दिनों के ग्वालियर दौरे पर पहुंची आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष और सिंगरोली की महापौर रानी अग्रवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा की लोग अब समांतशाही और भाजपा के कुशासन से मुक्ति चाहते हैं। इसलिए अब आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश में दोनों पार्टियों का विक्लप बनकर आई है।

Advertisment

कई नेता संपर्क में हैं

आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री विक्रम सिंह ने बताया कि ‘आप की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल आज से तीन दिन के ग्वालियर चंबल के दौरे पर पार्टी की कार्यकर्ताओं और लोगों से मिलेंगी। विक्रम सिंह ने बताया कि बीजेपी और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता आम आदमी पार्टी में आने के लिए तैयार हैं और ऐसे नेताओं के जल्द ही नाम भी सामने आएंगे और वह आम आदमी पार्टी में शामिल होंगे।’ अगर उनका यह दावा सही होता है तो यह चुनावी साल में एक बड़ा समीकरण बनकर सामने आ सकता है।

ग्वालियर-चंबल पर फोकस

खास बात यह है कि साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होना है और ऐसे में आम आदमी पार्टी ने चुनावी शंखनाद ग्वालियर चंबल से कर दिया है, 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सबसे ज्यादा फायदा इसी क्षेत्र से हुआ था और ऐसे में आम आदमी पार्टी की भी यही कोशिश है कि ग्वालियर और चंबल के लोगों को आम आदमी पार्टी से जोड़ा जाए, आम आदमी पार्टी के प्रदेश ज्वाइंट सेक्रेट्री विक्रम सिंह ने ग्वालियर चंबल के भी कई नेताओं के आम आमदी पार्टी के संपर्क में होने की बात कही थी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ