देश के पांच में से दो राज्यों मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में आज सुबह से मतदान प्रक्रिया चल रही है। इसको लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा रहा है कि मुरैना में भाजपा और कांग्रेसियों के बीच पथराव की नौबत आ जाने के बावजूद पूरे राज्य में दोपहर 3 बजे तक 60.52 वोटिंग हो चुकी है।
इसी तरह छत्तीसगढ़ में भी अब तक 53.31 प्रतिशत के करीब मतदान दर्ज किया गया है।
दूसरे चरण के मतदान में दोपहर 1 बजे तक छत्तीसगढ़ में 38.22% और मध्य प्रदेश में 45.40% मतदान हुआ।
वोट डालने के बाद छत्तीसगढ के सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि हमारा लक्ष्य 75 सीटों पर जीत हासिल करना है वहीं सीएम हाईकमान तय करेगा।
शहडोल की रहने वाली प्रियंका पटेल दुबई से वोट कास्ट करने के लिए भारत आई है। प्रियंका ने पहली बार मतदान किया है। वोट कास्ट करने के बाद प्रियंका ने बताया कि वह केवल दुबई से मतदान करने के लिए आई है। वे एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के पद कार्ररत हैं। उन्होंने सभी से मतदान करने की अपील की है।
चुनाव आयोग के अनुसार एमपी में सुबह 11बजे तक 28.18 और छत्तीसगढ़ में 19.65% वोटिंग हुई है।
छत्तीसगढ़ के मुंगेली में वोटिंग शुरू होते ही ईवीएम खराब हो गई। इसके बाद ईवीएम को बदला गया लेकिन ईवीएम बदलने के बाद फिर ईवीएम खराब हो गई। इसके बाद मतदाता परेशान होकर वापस लौट गए। उधर कोरबा में भी ईवीएम मशीन खराब हो गई। इसके बाद ईवीएम बदली गई तो फिर मतदान शुरू हो पाया।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर आज पीएम मोदी ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। आपका हर वोट अमूल्य है।
छत्तीसगढ़ में वोटिंग के बीच धमतरी में नक्सली हमला हुआ है। नक्सलियों ने सीआरपीएफ की टीम पर आईईडी ब्लास्ट किया है। कल नक्सलियों ने मतदान के बहिष्कार का ऐलान किया था। इसके अलावा बाइक पर जा रहे 2 जवानों पर भी नक्सलियों ने हमला किया है हमले में दोनों जवान बाल-बाल बच गए।
छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज की वोटिंग में 9 बजे तक 5.71 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। वहीं मध्यप्रदेश में 11.13 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मुरैना के मिरघान में दिमनी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 147-148 पर दो पक्षों के बीच पथराव हो गया। पत्थबाजी में 1 युवक घायल हो गया है फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।
सीएम शिवराज सिंह चैहान और उनकी पत्नी साधना सिंह का सीहोर में महिलाओं ने स्वागत किया।
एमपी के गृह मंत्री और दतिया से भाजपा उम्मीदवार नरोत्तम मिश्रा कहा कि कांग्रेस उम्मीदवारों ने 35 वर्षों में कुछ नहीं किया। दिग्विजय सिंहए कमल नाथ और प्रियंका गांधी की किसी भी सार्वजनिक बैठक में किसी ने भी दतिया में विकास के बारे में बात नहीं की। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि वे भाजपा का बटन दबाएं।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 70 सीटों के लिए मतदान शुरू।
बुधनी में मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे सीएम शिवराज सिंह चैहान ने कहा कि हर जगह पर लोगों में जबरदस्त उत्साह है। मुझे प्रदेश के बच्चोंए युवाओं और बुजुर्गों से लाडली बहना का प्यार मिल रहा है।
एमपी की दिमनी सीट पर बवाल हो गया है। मुरैना की दिमनी सीट से केंद्रीय मंत्री तोमर मैदान में हैं। यहां स्थित मीरघान गांव में फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग के बाद भगदड़ मच गई। इस घटना में 2 लोग घायल हो गए हैं। फिलहाल केंद्र पर मतदान जारी है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमल नाथ ने मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला।
एमपी के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कहा कि मुझे प्रदेश पर भरोसा है कि वे सच्चाई का साथ देंगे। मुझे जनता और मतदाताओं पर भरोसा है। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं कि कह दूंगा कि हम जीतेंगे। इतनी या उतनी सीटें। सीटों की संख्या जनता तय करेगी। भाजपा के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन है। अभी कुछ और घंटों तक उनके पास यह रहेगा। कल, मुझे कई फोन कॉल आए, किसी ने मुझे एक वीडियो भेजा जिसमें दिखाया गया है कि शराब और पैसा बांटा जा रहा है।
वोट डालने आए 95 वर्षीय मतदाता राम मूर्ति गोयल ने कहा कि मैं चाहता हूं कि हर भारतीय मतदाता अपनी जिम्मेदारी निभाए और वोट डाले। चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए अच्छी व्यवस्था की है, मैं यहां आया हूं अपना वोट डालने के लिए क्योंकि मुझे अच्छा लग रहा है।
इंदौर -1 भाजपा के प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मैं मतदाताओं से कहना चाहूंगा कि वे वोट जरूर करें। मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। हम पहले की तरह ही कई विकास कार्य करेंगे। हम चुनाव में 150 से अधिक सीटें जीतने जा रहे हैं।