MP Assembly Election 2023: केंद्रीय कृषि मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता नरेंद्र सिंह तोमर ने कमलनाथ और दिग्विजय सिंह की अधिकारियों कर्मचारियों को धमकी या चेतावनी वाले बयान पर निशाना साधा साधा है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में धमकी का कोई महत्व नहीं है। हमारा लोकतंत्र परिपक्व है। तोमर ने कहा है कि चुनाव कराना चुनाव आयोग के हाथों में होता है। ऐसे में हर किसी को लोकतंत्र में चुनाव आयोग पर भरोसा करना चाहिए। अगर किसी को किसी प्रकार की तकलीफ है तो वे चुनाव से शिकायत करें, आयोग उस पर कार्रवाई करती ही है।
दरअसल, कांग्रेस ने अधिकारियों कर्मचारियों को भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम करने का आरोप लगाया है। अब, इसी को लेकर नरेंद्र सिंह तोमर ने कांग्रेस नेताओं पर निशाना साधा है और नसीहत देते हुए कहा है कि अगर किसी को किसी प्रकार की परेशानी है तो वे चुनाव आयोग से शिकायत करें। अधिकारों को भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम करने के आरोपों पर तोमर ने कहा, नहीं मैं उनसे सहमत नहीं हूं।”
भाजपा जो कहती है वो करती है: तोमर
नरेंद्र सिंह तोमर से जब बीजेपी के तीन दिवाली मनाने के सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी तो राष्ट्रवादी पार्टी है। हर अच्छी चीज को दिवाली के रूप में ही मनाती है। वहीं, बीजेपी के संकल्प पत्र को कमलनाथ द्वारा झूठा पत्र बताने और कांग्रेस की नकल करने के आरोप पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ”कांग्रेस इसके अलावा कुछ नहीं कह सकती। दुनिया जानती है जो भारतीय जनता पार्टी कहती है वह करती है। हमने पहले जो कहा वह करके दिखाया। कमलनाथ जी ने कहा वह करके नहीं दिखाया। वो झूठ पर पर्दा डालने की असफल कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ेंः MP Assembly Election: कांग्रेस उम्मीदवार ने कही 6 फीट नीचे गाड़ देने की बात; पार्षद बोला-आंख फोड़ दूंगा
शिक्षा के मुद्दे पर क्या बोले नरेंद्र सिंह तोमर
कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला के शिक्षा को लेकर चुनावी वादे पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, ”भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने हर विकास खंड में सीएम राइज स्कूल बनाया है। अच्छे बच्चो को प्रोत्साहित करने का काम किया है। उनको पुरस्कृत करने का काम किया है और भारतीय जनता पार्टी आगे भी वन टू ट्वेल अच्छी गुणवत्ता की शिक्षा देगी।
नरेंद्र सिंह तोमर भी लड़ रहे हैं विधानसभा चुनाव
बताते चलें कि, मध्य प्रदेश में 17 नवंबर 2023 को विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होने हैं। इसके नतीजे 3 दिसंबर हो आएंगे। केंद्रीय मंत्री होते हुए इस बार विधानसभा चुनाव में नरेंद्र सिंह तोमर भी चुनाव मैदान में हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
15 hrs agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
15 hrs agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
1 day agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 day agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
1 day ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
2 days agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
2 days agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
2 days agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
2 days agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines