MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान में अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस दौरान यहां सभी राजनीतिक दलों ने एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। इसी क्रम में आज कांग्रेस सासंद राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार के लिए नीमच में जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इस दौरान राहुल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सुना है कुछ दिन पहले यहां मोदी जी आए थे, उन्होंने कहा था कि पांच सौ फैक्ट्रियां हमने लगा दीं हैं, पता नहीं। पहले आए थे तब कहा था कि 15 लाख आपके बैंक खाते में डाल देंगे, काले धन को मिटा देंगे और अब मध्यप्रदेश में हमने पांच सौ फैक्ट्रियां लगा दी हैं। इसके बाद उन्होंने जनता से पूछा कि किसी को दिखी हैं वो फैक्ट्रियां, लगीं कहीं फैक्ट्रियां? जवाब में सभा ने न में जवाब दिया।
बेरोजगारी को लेकर उठाए सवाल
इस दौरान राहुल ने कहा कि तकरीबन एक साल पहले मैं कन्याकुमारी से लेकर कश्मीर तक चार हजार किमी पैदल चला। मैं अकेला नहीं चला, हमारे साथ लाखों लोग भारत जोड़ो यात्रा में एक साथ चले। इस दौरान रास्ते में मुझे कई सारे लोग, किसान, मजदूर, बेरोजगार और छोटे दुकानदार मिले। मैंने हजारों लोगों से बात भी की और मुझे याद है कि मध्य प्रदेश में जब भी मैं युवाओं से पूछता था कि क्या करते हो तो, वे कहते थे कुछ नहीं बेरोजगार हैं। उन्होंने आगे कहा कि यहां सभा में मौजूद युवाओं से मैं पूछना चाहता हूं कि यहां बेरोजगार कौन-कौन हैं। ये मध्यप्रदेश की हालत है कि किसी भी युवा से आप पूछो कि क्या पढ़े इंजीनियरिंग, डॉक्टरी, आईएएस के लिए, आईपीएस के लिए, पढ़ाई तो कर ली और प्राइवेट कॉलेज को, स्कूल को और यूनिवर्सिटी को पैसा दे दिया, डिग्री भी ले ली लेकिन, काम नहीं मिला। यह आपकी सच्चाई है।
जाति आधारित जनगणना कराएंगे
कांग्रेस सांसद राहुल ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा कि मैं जानता हूं कि ओबीसी वर्ग की आबादी कम से कम 50 फीसदी है और जैसे ही मैंने प्रधानमंत्री से जाति आधारित जनगणना कराने को कहा उसी दिन के बाद प्रधानमंत्री अपने भाषण में कहते हैं कि भारत में कोई जाति नहीं है, यहां सिर्फ गरीब हैं। उन्होंने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में हमारी सरकार आने पर हम जाति आधारित जनगणना कराएंगे।
यह भी पढ़ें- केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को नसीहत, बोले- कोई तकलीफ है तो शिकायत करें
राहुल ने कहा कि मध्य प्रदेश के पास में छत्तीसगढ़ है और हमने छत्तीसगढ़ के लिए क्या किया और क्या सोच रहे हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं। क्योंकि जो हमने छत्तीसगढ़ के लिए किया है। वही, हम मध्य प्रदेश के लिए भी करना चाहते हैं। अगर देश को या किसी भी प्रदेश को मजबूत बनाना है, पैरों पर खड़ा करना है तो शुरुआत किसान और मजदूर से होती है। वे इस देश की बुनियाद हैं और अगर नींव कमजोर होती है तो इमारत नहीं बन सकती।
जैसा छत्तीसगढ़ में किया उसी तरह, यहां भी करेंगे
राहुल ने कहा कि वहीं, मध्य प्रदेश में 18 हजार किसानों ने कर्ज ले-ले कर आत्महत्या कर ली है। हमने आपसे वादा किया था कि हम आपका कर्जा माफ करेंगे। जैसे हमने छत्तीसगढ़ में किया वैसा ही हम यहां भी करेंगे, जब हमारी सरकार मध्य प्रदेश में थी तो हमने 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। यहां पर हमने सौ यूनिट बिजली सौ रुपये पर दी थी। छत्तीसगढ़ में हमने बिजली बिल आधा किया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि जैसे ही हमने किसानों के लिए काम करना शुरू किया, वैसे ही भाजपा ने, बड़े-बड़े उद्योगपतियों ने आपकी सरकार चोरी कर ली। भाजपा ने किसानों की, मजदूरों की, कांग्रेस पार्टी की सरकार को हटाया और अपनी भ्रष्ट सरकार वापस ले आए।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines