हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Assembly Election : प्रियंका गांधी का आज MP दौरा, आदिवासी वोटरों को साधने की रहेगी कोशिश

विज्ञापन
Priyanka Gandhi In MP

MP Assembly Election 2023 : निर्वाचन आयोग द्वारा मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने के बाद सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं, जहां राहुल गांधी ने 10 अक्टूबर को मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित किया तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका गांधी मंडला जिले में आज 12 अक्टूबर को पहुंच रही है। सुबह 11 बजे मंडला पहुंचकर प्रियंका, चौगान की मढ़िया में पूजा-अर्चना करेंगी।

आदिवासी वोटरों को साधने की कोशिश

बता दें कि प्रियंका गांधी का मध्य प्रदेश में ये चौथा दौरा होगा। महाकौशल रीजन में मंडला, जबलपुर, कटनी, कमलनाथ का गढ़ छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, डिंडौरी और बालाघाट जिले हैं। इस क्षेत्र में विधानसभा की 38 सीटें हैं। 2018 विधानसभा चुनाव में 24 सीटों पर कांग्रेस और 13 पर बीजेपी का कब्जा है, जबकि एक सीट पर कांग्रेस से बागी होकर लड़े निर्दलीय प्रत्याशी की जीत हुई है। 38 सीटों में से आदिवासियों के लिए आरक्षित 13 सीटे हैं, जिनमें से 11 पर कांग्रेस और सिर्फ 2 सीटों पर बीजेपी विधायक हैं। प्रियंका गांधी की कोशिश आदिवासी वोटरों को साधने की है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की सभी 230 विधानसभाओं के लिए 17 नवंबर को वोटिंग होगी, जबकि तीन दिसंबर को मतगणना की जाएगी।

विधानसभा चुनाव के लिए जारी हुईं गाइडलाइन

मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने निर्वाचन सदन में राजनीतिक दलों के साथ बैठक के दौरान आदर्श आचार संहिता के बारे में देते हुए कहा कि राज्य में पोलिंग स्टेशन की कुल संख्या 64 हजार 523 है। उन्होंने बताया कि निर्वाचन के लिए प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 4 फॉर्म भर सकेंगे, जिसके लिए उन्हें 10,000 रुपए नामांकन शुल्क के तौर पर देने होंगे। वहीं अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के प्रत्याशियों को 5,000 रुपए शुल्क देना होगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें