MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई है। सभी पार्टियां चुनाव के प्रचार-प्रसार में जुटी हुई है। इसी सिलसिले में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार खंडवा जिले का दौरा किया हैं। यहां पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस को लालची बताया। खंडवा में पीएम मोदी ने कहा कि 10 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर कांग्रेस हर राज्य को लालच की नजर से देख रही है।
पीएम मोदी का कांग्रेस पर वार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पिछले 10 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर है लेकिन इसके बाद भी वो हर राज्य को लालच की नजर से देखती है। कांग्रेस हमेशा सोचती है कि कब मौका मिले और कब माल खाया जाएं। जहां कांग्रेस की सरकार वहां पर सिर्फ झगड़ा है। राजस्थान में इसी तरह 4.5 साल निकल गए। कर्नाटक में 6 महीने हुए और वहां के सीएम को नहीं पता वह सीएम कब रहेंगे या नहीं… खंडवा के विकास पर कहां दिल्ली से मार्केटिंग करता हूं खंडवा को विकास की ऊंचाइयों पर रह जाऊंगा।
यह भी पढ़ें: MP Assembly Elections 2023: परिवारवाद को लेकर कांग्रेस पर बरसे PM मोदी, कहा-उसके लिए परिवार से बड़ा कोई नहीं
मध्य प्रदेश का विकास
खंडवा के छेगांव माखन में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि खंडवा सिर्फ स्थान नहीं है, बल्कि आस्था, अध्यात्म, इतिहास और आधुनिकता की संगम स्थली है। इसलिए जब भी मुझे इस पवित्र धरती पर आने का अवसर मिला है, ऐसा लगा है जैसे मैं तीर्थ यात्रा पर आया हूं। मध्य प्रदेश को विकास की एक नई ऊंचाई पर पहुंचाना बाकी है। भाजपा ने बहुत मेहनत करके एमपी को इस गड्ढे से बाहर निकाला है और इस काम में भाजपा की तीन-तीन, चार-चार पीढ़ियां खप गई हैं। इसलिए हमें एमपी को कांग्रेस के चंगुल से बचा कर रखना है।
भ्रष्ट है कांग्रेस सरकार
पीएम मोदी ने कहा, जहां कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार बनती है वहां क्या हाल होता है यह आप देश भर में देखिए जहां उनकी सरकार बनी है। राजस्थान में साढ़े 4 साल से वे लोग एक-दूसरे को काटने में लगे हैं। कर्नाटक में तो अभी 6 महीने ही हुए है और सीएम को पता नहीं है कि वे कब सीएम बने रहेंगे। जहां कांग्रेस की सरकार है वहां सत्ता का अहंकार, लूट, भ्रष्टाचार, तुष्टिकरण, माफिया राज यही सब फलता-फूलता है। इस लिए एमपी को कांग्रेस से बचाना है। कांग्रेस एमपी को अपना ATM बनाना चाहती है, लोकसभा की तैयारी के लिए पूरे एमपी से ट्रैक्टर भर भर के लूट करनी है। प्रधानमंत्री ने जनता की ओर इशारा करते हुए कहा क्या यह मौका उनको देना है। ये लूटने की इजाजत देनी है, जब कांग्रेस केंद्र में थी तो लाखों करोड़ों के घोटाले करके अपना काम चलाती थी।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
9 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines