हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP Assembly Election 2023 : CM शिवराज से मासूम ने लगाई गुहार, 'भांजे' मिस्बाह को मिला 'मामा' का प्यार

विज्ञापन
Shivraj Singh Chauhan In Bhopal

MP Assembly Election 2023 : मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार राज्य के लोगों से मामा-भांजे का रिश्ता बखूबी निभा रही है। भोपाल में चुनाव प्रचार अभियान के दौरान एक बच्चे ने सीएम शिवराज सिंह चौहान के नाम एक चिट्ठी लिखी है, जिसमें बच्चे ने लिखा, शिवराज मामा! मेरे अब्बा 4 महीने से बीमार हैं, वो चल नहीं पा रहे हैं, उनके पांव काम नहीं कर रहे हैं। इस पर मुख्यमंत्री शिवराज का बच्चे के प्रति संवेदनशील चेहरा देखने को मिला। शिवराज सिंह चौहान ने तुरंत दिए निर्देश देते हुए मिस्बाह के पिता को स्वास्थ्य सुविधा दिए जाने की बात कही। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद बच्चे के पिता का चिरायु अस्पताल में उपचार शुरू हो चुका है।

यह भी पढ़ें – MP Assambly Election : प्रियंका गांधी का आज MP दौरा, आदिवासी वोटरों को साधने की रहेगी कोशिश

‘मामा का श्राद्ध’ पर बोले शिवराज

वहीं मध्य प्रदेश की सियासत दिन-पर दिन गरमाती जा रही है। हाल ही में कांग्रेस ने कथित तौर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह को टिकट दिए जाने को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें लिखा था, मामा का श्राद्ध…श्राद्ध में बीजेपी ने दिया, शिवराज मामा को टिकट। सीएम शिवराज ने कल अपने पहले रोड शो में कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा, कांग्रेस मामा से बहुत डरती है, ईश्वर मेरा श्राद्ध कराने वालों को लम्बी उम्र दे। सीएम ने कहा राहुल बाबा से लेकर कमलनाथ तक मामा को अपशब्द कहते रहते हैं। आगे उन्होंने कहा, कल कुछ लोगों ने मामा का श्राद्ध करा दिया। आज प्रदेश में मामा की मौत के लिए दुआएं की जा रही हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अगर मैं मर भी जाऊं तो भी मैं, फीनिक्स की तरह राख से उठकर मध्य प्रदेश के लोगों के लिए काम करूंगा।

कांग्रेस ने दी अपनी सफाई

कांग्रेस ने पोस्ट और हैंडल से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने सफाई पेश करते हुए एक्स पर लिखा, प्रिय शिवराज जी, भगवान आपको लंबी उम्र दे। मुझे समझ नहीं आता कि आपको हर चीज़ के पीछे कांग्रेस पार्टी क्यों दिखती है? जैसा कि आप बता रहे हैं, कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसा कोई ट्वीट नहीं किया गया है, और यदि ऐसा आपको लगता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि यह ट्वीट विथ कांग्रेस @INCIndia के स्वयंसेवकों द्वारा की गई सबसे बड़ी ऑनलाइन पहल है। इस हैंडल को मध्य प्रदेश कांग्रेस द्वारा एक्स पर फॉलो किया जाता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें