MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ का तेवर बिलकुल बदला-बदला दिखाई दे रहा है। दतिया जिले में एक सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि हम अब बहुत बदल गए हैं। उन्होंने कहा कि मैं अब ‘2018’ वाला नहीं ‘2023 मॉडल’ हूं। हमारी सरकार (2018) ने 27 लाख किसानों का कर्जा माफ की थी। लोगों से उन्होंने कहा कि आप लोग चिंता मत कीजिए हम इस बार भी किसानों का कर्जा माफ करेंगे।
मैं 2023 मॉडल हूं- कमलनाथ
दरअसल, कमलनाथ दतिया जिले में एक रैली को संबोधित कर रहे थे। उसी दौरान मतदाताओं को लुभाने के लिए कहा, “मैं अब 2018 का नहीं बल्कि 2023 का मॉडल हूं। हमारी सरकार ने (2018 में) 27 लाख किसानों का कर्ज माफ किया था। हम इस बार फिर से ऐसा करेंगे। साथ ही लड़कियों की शादी के लिए 1 लाख 1 हजार रुपये की राशि प्रदान करने की दिशा में भी काम करेंगे।”
भ्रष्टाचार होगी खत्म
उन्होंने आगे ये भी कहा है कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आती है तो हम प्रदेश को “भ्रष्टाचार मुक्त” बनाएंगे। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें। कमलनाथ ने लोगों से ‘भ्रष्टाचार और गुलामी’ से छुटकारा पाने के लिए 17 नवंबर को कांग्रेस के पक्ष में वोट देने का आग्रह किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव किसी पार्टी या व्यक्ति के बारे में नहीं है, बल्कि राज्य के साथ-साथ युवाओं के उज्जवल भविष्य के लिए है।
यह भी पढ़ेंः खंडवा में विपक्षियों पर भड़के PM मोदी, बोले- जहां कांग्रेस की सरकार वहां सिर्फ झगड़ा
MP Assembly Election 2023: किसानों के लिए मध्य प्रदेश का वादा
कमलनाथ ने मध्य प्रदेश के किसानों से वादा करते हुए ऐलान करते हुए कहा, “हम गेहूं के लिए 2,600 रुपये प्रति क्विंटल और धान के लिए 2,500 रुपये का समर्थन मूल्य देंगे। हमारी सरकार कीमत को 3,000 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ाने की दिशा में काम करेगी। राज्य के बेरोजगार लोगों को 1,500 रुपये से 3,000 रुपये मासिक दिए जाएंगे।”
स्कूली शिक्षा को करेंगे मुफ्त
कांग्रेस नेता ने ये भी कहा, “हम स्कूली शिक्षा भी मुफ्त करेंगे और कक्षा 8 तक के छात्रों को 500 रुपये प्रति माह देंगे। जबकि कक्षा 9 और 10 के छात्रों को 1,000 रुपये प्रति माह देंगे। इसके अलावा, हम कक्षा 11 वीं और 12 वीं कक्षा के बच्चों को 1,500 रुपये प्रतिमाह देंगे।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
8 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines