Jairam Ramesh criticism on PM Modi in MP(कुमार इन्दर) :पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस की योजना को रिपेकजिंग करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि योजनाओं को नाम देने में पीएम नरेंद्र मोदी का दुनिया में कोई मुकाबला नहीं है। जयराम रमेश ने कहा कि बीजेपी, कांग्रेस की योजना को रिपेकजिंग कर रही है। जयराम रमेश ने अपने बयान में कहा कि बीजेपी ने हमारी बेसिक सेविंग बैंक डिपोजिट अकाउंट योजना का नाम जन धन योजन कर दिया। राजीव गांधी एलपीजी योजना को बदलकर उज्जवला योजना कर दिया गया। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश विधानसभा 2023 के चुनाव का मुद्दा महंगाई, किसान, बेरोजगारी है साथ ही यह कमलनाथ सरकार के साथ भी गद्दारी है।
लोकसभा चुनाव के लिए बना इंडिया गठबंधन
राजस्थान की तर्ज पर मध्य प्रदेश में भी 25 लाख रुपए तक की मुफ्त इलाज की स्कीम लागू करेंगे। उनका कहना है कि इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए इंडिया गठबंधन का नारा ‘जुड़ेगा भारत जीतेगा इंडिया’
जयराम रमेश ने पीएम मोदी को बताया पाखंडी
इतना ही नहीं, जयराम रमेश ने प्रधानमंत्री को पाखंडी भी बताया। उन्होंने कहा, जो लोग मनरेगा का विरोध करते थे, आज वो लोग उसी का गुणगान कर रहे हैं। जयराम ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार का एक ही काम बचा है, सरकारी संपत्ति को बेचना, सरकार कुछ पूंजीपतियों को समर्थन दे रही है और मध्यम वर्ग के लिए भाषण दे रही है।
मोदी सरकार की नीतियों के कारण बढ़ी महंगाई
कांग्रेस महासचिव ने आगे कहा कि भाजपा सरकार में मध्य प्रदेश में 3 लाख 22 हजार आदिवासियों के पट्टे निरस्त किए गए, उधर राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का विरोध करने वाले मोदी पीएम गरीब कल्याण योजना की बात कर रहे हैं। जयराम ने पीएम पर आरोप लगाया कि उन्होंने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून का नाम बदल कर पीएम गरीब कल्याण योजना रख दिया। उनका कहना है कि मोदी सरकार की नीतियों के कारण महंगाई बढ़ रही है, आर्थिक अनियमितताएं बढ़ी हैं। जयराम रमेश ने कहा कि कमलनाथ सरकार बनने के बाद पहली बार कैबिनेट की बैठक जबलपुर में हुई, जिसमें 3 हजार करोड़ की योजना का ऐलान किया गया।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
3 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
3 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
4 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
7 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
10 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines