MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों से प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। इस बीच कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी खंडवा के मूंदी में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया और कहा कि नमाज पढ़ी जा रही है थोड़ा सा रुक जाते हैं, क्योंकि अजान और आरती के वक्त हम रुक जाते हैं।
अजान की आवाज सुनकर रोका भाषण
इस दौरान दिग्विजय सिंह ने करीब दो मिनट तक अपना भाषण रोके रखा था। बता दें कि, दिग्विजय सिंह आज यानी सोमवार को खंडवा जिले की मांधाता विधानसभा के मूंदी में कांग्रेस से प्रत्याशी उत्तमपाल सिंह के समर्थन में जनसभा करने पहुंचे थे, जब वह सभा में भाषण दे रहे थे, इस दौरान पास की ही एक मस्जिद में अजान होने लगी। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अजान की आवाज सुनकर अपना भाषण रोक दिया।
बीजेपी पर घोषणा पत्र चुराने का आरोप
प्रदेश में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है। वैसे ही नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। इस दौरान वे एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाने से पीछे नहीं हट रहे हैं। इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपना चुनावी मेनिफेस्टो संकल्प पत्र जारी कर दिया है। इसी बीच भाजपा और कांग्रेस के घोषणा पत्र में समानता होने पर एमपी के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने भाजपा पर कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र चुराने का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें- MP Election: राहुल गांधी का पीएम मोदी पर तंज, बोले- 500 फैक्ट्रियां लगाने की कह गए थे, वे कहां हैं?
दरअसल, भाजपा ने इस सप्ताह 11 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए अपना चुनाव संकल्प पत्र जारी किया है, जिसको लेकर दिग्विजय सिंह ने कहा कि यह उन लोगों से पूछें (भाजपा का जिक्र करते हुए) जिन्होंने हमारा घोषणा पत्र चुरा लिया है और इसे अपने घोषणापत्र में डाल लिया है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
4 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
23 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines