MP Assembly Election 2023: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर के उद्घाटन के तारीख का ऐलान हो गया है। इस शुभ कार्य के लिए 22 जनवरी 2024 की तारीख तय की गई है। इस बीच मध्यप्रदेश के दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने खुद को अच्छा हिंदू बताया है। उन्होंने रविवार को कहा कि वह अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए ₹1.11 लाख का दान दिया।
दिग्विजय सिंह ने क्या कहा?
भोपाल में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा, ”मैं सनातन धर्म का पालन करता हूं और मैं एक अच्छा हिंदू हूं… हालांकि, चुनाव में धर्म का इस्तेमाल प्रतिबंधित है। राम मंदिर के निर्माण में, शिवराज सिंह चौहान ने ₹1 लाख दिए, जबकि मैंने ₹1.11 लाख दिए। मैंने वह चेक ट्रस्ट को सौंपने के लिए पीएम मोदी को भेजा। उन्होंने इसे वापस भेज दिया और मुझसे इसे स्वयं जमा करने के लिए कहा। मैंने इसे जमा कर दिया।”
सिंह की यह टिप्पणी एक हफ्ते से भी कम समय के बाद आई है जब वह मौजूदा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ नवरात्रि के आखिरी दिन अपने आवास पर ‘कन्या पूजन’ किया था।
मुख्यमंत्री पर साधा निशाना
कांग्रेस नेता ने सीएम पर निशाना साधते हुए उन्हें ‘ड्रामेबाज’ कहा था। उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री के बारे में बात मत करो। मैंने इतना झूठा मुख्यमंत्री कभी नहीं देखा।’ मैंने ऐसे व्यक्ति को नाटक करते कभी नहीं देखा।’ अब तो पीएम मोदी भी उनसे डरने लगे हैं।”
सीएम चौहान ने भी किया पलटवार
कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था, “जब पूरा देश कल ‘कन्या पूजन’ कर रहा था तो दिग्विजय सिंह जी ने इसे ‘नाटक-नौटंकी’ कहा। आप जैसे लोग महिलाओं को दिए गए सम्मान को बर्दाश्त नहीं कर सकते। मैं पूछता हूं मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी क्या हमारी बेटियों की पूजा करना ‘नौटंकी’ है? कांग्रेस को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।
यह भी पढेंः MP Election 2023: राजनीतिक दल के लिए चुनाव प्रचार करना महंगा पड़ा, सरकार ने टीचर को निलंबित किया
मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान
मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं। कांग्रेस और बीजेपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए खूब मेहनत कर रही है। प्रदेश में वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। भाजपा जहां अपनी सत्ता बचाने के लिए लड़ाई लड़ रही है तो वहीं कांग्रेस मध्यप्रदेश में वापसी की तैयारी कर रही है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
11 hrs agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
11 hrs agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
11 hrs ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
1 day agoजवानों के साहस से नक्सलवाद पर काबू पाने में मिली सफलता: सीएम मोहन यादव
1 day agoसीएम मोहन यादव ने 950 से ज्यादा लोगों को दिए अनुकंपा नियुक्ति पत्र
1 day agoजेल में मिलने आई बीवी तो हुआ इमोशनल, छत से कूदकर कैदी हुआ फरार
1 day agoकूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
1 day agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 day agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines