MP Assembly: मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही एक बार फिर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस तरह एक बार फिर बजट सत्र तय समय से 6 दिन पहले ही खत्म हो गया। बजट सत्र 27 मार्च तक चलना था। लेकिन सत्र आज ही खत्म हो गया।
बता दें कि आज की कार्यवाही शुरू होते ही सत्र हंगामेदार रहा। बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच कई मुद्दों पर तकरार हुई। कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर बहस हुई। वहीं बीजेपी विधायकों ने इसे नियम विरुद्ध बताते हुए आपत्ति जताई। संसदीय कार्यमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि अगर विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आया तो इससे गलत परंपरा शुरू हो जाएगी। इसलिए इस प्रस्ताव को खारिज किया जाए।
https://twitter.com/MPVidhanSabha/status/1638121718601461762?s=20
हालांकि विधानसभा अध्यक्ष ने अविश्वास प्रस्ताव पर 27 मार्च को चर्चा कराने की बात कही थी। लेकिन पूर्व अध्यक्ष सीताशरण शर्मा ने भी कहा कि संकल्प नियमों के विपरीत हो, तो उस पर कोई चर्चा नहीं हो सकती। पहले दिन और अंतिम दिन चर्चा नहीं हो सकती। बीजेपी विधायक के इस प्रस्ताव पर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदस्यों से हां और ना में जवाब मांगा था। जहां बीजेपी का प्रस्ताव स्वीकृत हो गया, जिस पर कांग्रेस विधायकों ने सदन से वॉकआउट कर दिया। जिसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया।
इस बार भी ज्यादा नहीं चला सत्र
बता दें कि इस बार भी विधानसभा का सत्र ज्यादा नहीं चला, सत्र की शुरुआत के बाद छुट्टियों को लेकर 13 मार्च तक पहले ही सदन स्थगित कर दिया गया था। लेकिन जब दौबारा सत्र शुरू हुआ तो वह हर दिन हंगामे की भेट चढ़ गया। इस बार भी बजट सत्र तय समय से पहले खत्म हो गया।
संबंधित खबरें
हरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
3 hrs ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
1 day agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
2 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
2 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
2 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
2 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
2 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
3 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
3 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines