MP News: मध्य प्रदेश विधानसभा चल रहे बजट सत्र का प्रश्वकाल हंगामे की भेट चढ़ गया। क्योंकि बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ, जिससे विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने सदन की कार्यवाही 13 मार्च तक के लिए स्थगित कर दी है।
कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ आई अश्विवास प्रस्ताव
वहीं कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम के खिलाफ अश्विवास प्रस्ताव लेकर आई। जिस पर बीजेपी और कांग्रेस के विधायकों के बीच जमकर हंगामा हुआ। ऐसे में कांग्रेस में विरोध के चलते भारी हंगामा हो गया और सदन की कार्यवाही 13 मार्च के लिए स्थगित कर दिया गया है।
बता दें कि मध्य प्रदेश विधानसभा में बजट सत्र का आज पांचवा दिन था। लेकिन कल के दिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के विवादित भाषण को लेकर हुई निलंबन की कार्रवाई को लेकर आज भी बीजेपी और कांग्रेस आमने-सामने रही। वहीं आज कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ प्रस्ताव लाई थी, जिस पर वह चर्चा कराने की मांग पर अड़ी हुई थी। लेकिन अब सत्र 10 दिन के लिए स्थगित हो गया है।
57 साल में निलंबन की चौथी कार्रवाई
बता दें कि अब विधानसभा का सत्र 10 दिन बाद शुरू होगा। लेकिन कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद आगे की कार्रवाई भी हंगामेदार होने के पूरे आसार बन रहे हैं। क्योंकि मध्य प्रदेश विधानसभा में 57 साल में चौथी बार किसी विधायक के निलंबन की कार्रवाई हुई है। जिस पर हंगामा मचा हुआ है।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
18 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
22 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
22 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines