हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, 16 नवंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन; जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में 3062 ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती होगी. ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर से शुरू होकर 16 दिसंबर 2026 तक चलेंगे. जानें उम्र, योग्यता और चयन प्रक्रिया.

विज्ञापन
मध्य प्रदेश में ग्रामीण आशा कार्यकर्ताओं के 3062 पदों पर भर्ती के लिए 16 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे (Photo- AI Generated)

मध्य प्रदेश में ग्रामीण इलाकों के लिए 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती की जाएगी. इसके लिए चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. प्रदेश के अलग-अलग जिलों में तय संख्या के हिसाब से आशा कार्यकर्ताओं का चयन होगा. सभी जिलों को इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं.

इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 नवंबर 2026 से शुरू होंगे. आवेदन करने की आखिरी तारीख 16 दिसंबर 2026 है. इच्छुक महिलाएं मध्य प्रदेश के ई-सेवा पोर्टल (eseva.mp.gov.in) के जरिए आवेदन कर सकेंगी. विभाग ने साफ किया है कि केवल ऑनलाइन मिले आवेदन ही मान्य होंगे.

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रामीण आशा कार्यकर्ता बनने के लिए महिलाओं को कुछ जरूरी शर्तें पूरी करनी होंगी.

विज्ञापन
  • आवेदिका उसी गांव की रहने वाली होनी चाहिए, जहां के लिए भर्ती हो रही है.
  • महिला का विवाहित होना जरूरी है.
  • उम्र 21 से 45 साल के बीच होनी चाहिए.
  • कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है.
  • चयन के दौरान तय शैक्षणिक योग्यता और प्राथमिकता से जुड़े नियमों का पालन किया जाएगा.

कलेक्टर की निगरानी में होगा चयन

आशा कार्यकर्ताओं के चयन की पूरी प्रक्रिया जिला स्तर पर होगी. इसकी निगरानी कलेक्टर की अध्यक्षता वाली जिला स्वास्थ्य समिति करेगी. चयन गांव के हिसाब से तय पदों और पहले से चुने गए गांवों के आधार पर किया जाएगा. सबसे पहले ग्रामसभा चयन का प्रस्ताव मंजूर करेगी. इसके बाद प्रस्ताव आगे भेजा जाएगा. फिर विकासखंड और जिला स्तर पर दावे-आपत्तियों और अपीलों की सुनवाई होगी. इनका निपटारा करने के बाद जिला स्वास्थ्य समिति से अंतिम मंजूरी ली जाएगी. इसके बाद ही चयन के आदेश जारी होंगे. पूरी चयन प्रक्रिया 5 मार्च 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है.

चयन के बाद बनेगी आशा कार्यकर्ता की आईडी

जिन महिलाओं का चयन होगा, उनकी आईडी बनाने की प्रक्रिया 6 मार्च से 20 मार्च 2027 तक चलेगी. इसके लिए आशा पोर्टल के माध्यम से अनुरोध भेजा जाएगा. चयनित महिलाओं की जानकारी और जरूरी दस्तावेज राज्य मुख्यालय भेजे जाएंगे. वहां दस्तावेजों की जांच और मंजूरी मिलने के बाद आईडी बनाई जाएगी. विभाग के मुताबिक, आवेदन से लेकर अंतिम चयन और आईडी बनाने तक की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और तय समय के अनुसार पूरी की जाएगी.

विज्ञापन

भर्ती का पूरा शेड्यूल

  • 16 नवंबर से 16 दिसंबर 2026: ऑनलाइन आवेदन
  • 5 मार्च 2027 तक: चयन प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य
  • 6 मार्च से 20 मार्च 2027: चयनित महिलाओं की आईडी बनाने के लिए अनुरोध भेजने की प्रक्रिया

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola