Parmod chaudhary
Read More
---विज्ञापन---
MP Anuppur Check Post Case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर में आरटीओ चेक पोस्ट का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक महिला आरक्षक पत्रकारों के साथ गालीगलौज करती दिखी थी। अब चेक प्वाइंट पर तैनात आरक्षक ऋतु शुक्ला सस्पेंड कर दिया गया है। परिवहन विभाग की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं। वहीं, सब इंस्पेक्टर मीनाक्षी के खिलाफ भी विभाग जल्द एक्शन लेगा। कुछ दिन पहले मामला सामने आया था। दरअसल अनूपपुर RTO चेक पोस्ट पर कुछ वाहन चालकों से वसूली की जा रही थी। तभी मौके पर कुछ पत्रकार पहुंच गए और वीडियो बनाने लगे। तभी आरक्षक ऋतु शुक्ला ने उनको देख लिया तो वह गुस्से में आ गई थी।
यह भी पढ़ें:लो जी! UP-बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट जारी, त्योहारों के लिए अभी बुक करवाओ टिकट
महिला अफसर गालीगलौज करने लगी और पत्रकारों को थप्पड़ मारने की धमकी दी थी। महिला अफसर ने डायल 100 पर भी फोन करने की धमकी दी। साथ ही खुद को महिला होने का हवाला देते हुए कहा कि ऐसी की तैसी हो जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद अब ग्वालियर के संयुक्त परिवहन आयुक्त की ओर से उनको सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं। उनके खिलाफ विभाग को परिवहन विभाग की छवि धूमिल करने की शिकायत मिली थी।
उत्तराखंड में भी कुछ दिन पहले ऐसा ही मामला सामने आया था। एक दारोगा ने महिला पटवारी के साथ अभद्रता की थी। पौडी के डीएम ने तहसीलदार से मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। साथ ही पुलिस को भी जांच के आदेश दिए गए थे। महिला पटवारी पौड़ी जिले के जाखणी खाल तहसील में तैनात थी। जिन्होंने हरिद्वार जिले में तैनात उत्तराखंड पुलिस के दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए थे। बताया था कि अधिकारी जांच को प्रभावित करने के लिए अनावश्यक दबाव बना रहा है। इसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद मामला हाईलाइट हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें मध्य प्रदेश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।