Mohan Government News: मध्य प्रदेश के करीब 7 लाख से अधिक कर्मचारियों को मोहन सरकार नए साल पर बड़ा तोहफा देने जा रही है। सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की जाएगी। जानकारी के अनुसार, यह जनवरी 2025 में 3% तक बढ़ाया जा सकता है। इससे पहले राज्य सरकार ने जनवरी 2024 में यह 46 से बढ़ाकर 50% किया था।
हालांकि, केंद्रीय कर्मचारियों को जुलाई 2024 से 53% की दर से महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। वहीं, केंद्र सरकार जनवरी 2025 से महंगाई भत्ता में फिर बढ़ोतरी करने जा रही है। ऐसे में प्रदेश की मोहन सरकार भी अपने कर्मचारियों को नए साल में तोहफा देने की तैयारी कर रही है।
दिसंबर में मिलेगी एरियर की पहली किस्त
इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार ने महंगाई भत्ते में वृद्धि जनवरी 2024 से की थी, लेकिन इसका भुगतान अक्टूबर के वेतन यानी नवंबर से किया गया। ऐसे में जनवरी से सितंबर के महंगाई भत्ते के अंतर की राशि का भुगतान चार समान किस्तों में किया जाना है। पहली किस्त दिसंबर में दी जाएगी। दूसरी जनवरी, तीसरी फरवरी और चौथी किस्त की राशि खातों में मार्च 2025 में आएगी।
फिलहाल केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत का अंतर है। केंद्रीय कर्मचारियों का जुलाई 2024 से महंगाई भत्ता 53 प्रतिशत किया जा चुका है, लेकिन राज्य के कर्मचारी और पेंशनरों को इसका लाभ नहीं मिला है।
अभी केंद्र से 3 प्रतिशत कम DA
मध्य प्रदेश के कर्मचारियों को वर्तमान में केन्द्रीय कर्मचारियों से 3 फीसदी कम महंगाई भत्ता मिल रहा है। प्रदेश के कर्मचारियों का डीए अक्टूबर में बढ़ाया गया था, जो बढ़कर 50% तक पहुंच गया। हालांकि, इसके बाद भी एमपी के कर्मचारियों का डीए केंद्र के कर्मचारियों से 3% कम है।
जनवरी 2024 से इसे 4% बढ़ाते हुए 46% से 50% कर दिया गया था। उधर केन्द्र के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता जुलाई 2024 में बढ़ाकर 53% कर दिया गया था। इस तरह प्रदेश के कर्मचारी केन्द्रीय कर्मचारियों के मुकाबले 3% महंगाई भत्ता कम पा रहे हैं।
ये भी पढ़ें- जर्मनी दौरे पर गए CM मोहन यादव; इस कंपनी के साथ हुई पहली Deal, उद्योगपतियों से की चर्चा
संबंधित खबरें
MP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
16 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines