Mohan Yadav Govt Increased Food Department Budget: मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार प्रदेश के विकास के लिए किसानों की पूरी मदद कर रही है। हाल ही में प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत ने बताया कि राज्य सरकार की तरफ से किसानों की आय बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार ने इस बार बजट में भी विभाग को पिछले साल की तुलना में 36 प्रतिशत ज्यादा दिया है। इसके इलावा इस बार बजट में MSP पर किसानों से फसल उपार्जन पर बोनस के भुगतान के लिए एक हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का लाभ
मंत्री राजपूत ने कहा कि इन नए बजट से खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की योजनाओं को हितग्राहियों तक पहुंचाने में बहुत मदद मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री राजपूत ने बताया कि राज्य की लाड़ली बहनों को 450 रुपये में गैस सिलेंडर दिलवाए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 89 लाख हितग्राहियों को फ्री में गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया गया हैं। गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले लोगों को राज्य सरकार की गैर उज्ज्वला योजना में शामिल किया गया है। इन दोनों योजनाओं के लिए भी बजट में 520 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
यह भी पढ़ें: MP: मोहन सरकार की बड़ी सफलता, विश्व मछुआ दिवस से पहले दर्ज हुआ मछलियों का रिकॉर्ड कारोबार
पैक्स और लैम्प्स समिति
खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण मंत्री राजपूत ने बताया कि पैक्स और लैम्प्स समिति के विक्रेताओं के मानदेय में 3 हजार रुपये की वृद्धि की जा रही है। इससे 13 हजार से अधिक विक्रेताओं को फायदा होगा। इसके लिए बजट में 71 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बजट में नई योजना के रूप में स्मार्ट PDC योजना को शुरू करने का फैसाल लिया गया है। इस योजना में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लिए सर्वर को अल्ट्रा-मॉर्डन फेसेलिटीलेस बनाया जाएगा। इसके लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
संबंधित खबरें
CM मोहन यादव के आश्वासन के बाद खत्म हुई हड़ताल, जानें क्या मांगें मानी गईं
3 hrs agoपत्नी को था पति पर शक, तो सनक में पड़ोसी महिला-बेटी को जिंदा जलाकर मार डाला
16 hrs agoयात्री बस से मिला करोड़ों का नशा, एक तस्कर गिरफ्तार
19 hrs agoमध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
1 day agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
1 day agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
2 days agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
2 days agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
3 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines