मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने एक एप लॉन्च किया है, जिसमें एक क्लिक में सरकार से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां मिलेंगी। गवर्नमेंट और एडमिनिस्ट्रेशन की प्लानिंग जानना भी आसान होगा। इसके साथ ही प्रदेश के मुखिया के कार्यक्रमों की लाइव स्ट्रीमिंग भी होगी। इस एप के जरिए सरकार जनता के बीच आसानी से बातचीत कर सकेगी। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने 25 मार्च को जनसंपर्क विभाग का मोबाइल एप लॉन्च किया।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने जन्मदिन के अवसर पर जनसंपर्क विभाग के विकसित मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इस एप से प्रदेशवासियों को सरकार की पॉलिसियों, योजनाओं और जरूरी समाचारों की जल्दी और सटीक जानकारी डायरेक्ट मोबाइल पर ही मिलेगी। मोबाइल एप पर न्यूज, वीडियो गैलरी, फोटो गैलरी, मंत्री परिषद के फैसले, आर्टिकल्स, अलग-अलग विभागों की वेबसाइट के लिंक, जिलों के समाचार और कैबिनेट मेंबर्स, कमिश्नर और कलेक्टर की लिस्ट आसानी से मिल सकेगी।
मिलेंगी ये सुविधाएं
बता दें, जनसंपर्क विभाग के पोर्टल mpinfo.org का Android आधारित मोबाइल ऐप तैयार किया गया है। मोबाइल एप में सीएम के लाइव प्रोग्राम का लाइव ब्रॉडकास्ट देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री और मिनिस्टर्स से जुड़ी खबरें सिंगल क्लिक पर एप में उपलब्ध होंगी। एप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है, जिससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। इसके साथ ही वॉइस सर्च की सुविधा भी है, जिससे यूजर आसानी से जरूरत के हिसाब से कंटेंट सर्च कर सकते हैं।
एप पर व्हाट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक भी दी गई है। इससे आसानी से कंटेंट को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया जा सकेगा। मोबाइल एप पर पुश नोटिफिकेशन की भी सुविधा है। इसके जरिए समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- अंडे का ठेला और 6 करोड़ का नोटिस? MP के दमोह से आया चौंकाने वाला मामला
संबंधित खबरें
सिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
7 hrs agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
1 day agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
2 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
3 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
3 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
4 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
5 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
8 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
9 days agoराहुल गांधी पर हेमांग जोशी का निशाना, बोले- ‘पीआर टीम की लिखी बातें दोहराते हैं’
10 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines