हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कोविड को लेकर अस्पतालों में होगी मॉकड्रिल, सीएम शिवराज बोले- घबराने की जरूरत नहीं

विज्ञापन
shivraj singh chouhan

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को बड़ी बैठक की। जिसके बाद सीएम ने कहा कि एक बार फिर कोविड ने दस्तक दी है, अभी हमारा प्रदेश सुरक्षित है, लेकिन नए वैरिएंट की एंट्री हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी विस्तार से बैठक कर निर्देश दिए हैं।

पैनिक होने की जरूरत नहीं

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा- आज मैंने भी कोविड को लेकर उच्च स्तरीय बैठक की है, लेकिन अभी पैनिक होने की जरूरत नहीं है। किसी भी प्रकार से घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सावधान रहना होगा। इसलिए हमने तय किया है कि जिनको अभी तक बूस्टर डोज नहीं लगी है उन्हें डोज लगवाना शुरू किया जाएगा।

और पढ़िए –मध्य प्रदेश में कोरोना को लेकर अलर्ट, सीएम शिवराज ने बुलाई अहम बैठक

विज्ञापन

27 दिसंबर को होगी मॉकड्रिल

सीएम ने आगे कहा कि हम 27 दिसंबर को मध्यप्रदेश के अस्पतालों में कोरोना नियंत्रण की मॉकड्रिल करेंगे। ऑक्सीजन दवाईयां और कोविड से निपटने के लिए जितनी आवश्यकता तैयारियां है, वो हम मॉकड्रिल के माध्यम से देख लेंगे। भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सावधान रहने की जरूरत है। साथ ही कोविड के नियमों का पालन करने की जरूरत है। बूस्टर डोज जरूर लगवाएं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola