Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में शुक्रवार को 60 से अधिक लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने पर हमला कर दिया और हवालात में बंद एक डकैत समेत तीन आरोपियों को छुड़ा ले गई। मामले की जानकारी के बाद सीनियर पुलिस अफसर घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गए।
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी ने कहा कि घटना तड़के करीब तीन बजे हुई, जब भीड़ नेपानगर पुलिस थाने में घुस गई। अधिकारी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर भीड़ ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया और कई पुलिस वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इस दौरान भीड़ ने 32,000 रुपये के इनामी डकैत हेमा मेघवाल और उसके दो अन्य सहयोगियों को हवालात से जबरन छुड़ा लिया।
भीड़ के हमले में चार पुलिसकर्मी जख्मी
पुलिस के मुताबिक, भीड़ के हमले में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। बुरहानपुर एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने बताया कि मेघवाल को कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। उधर, थाने पर हमले की सूचना के बाद कलेक्टर भाव्या मित्तल और पुलिस अधीक्षक सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे।
लोढ़ा ने कहा कि घटना के समय चार पुलिसकर्मी ड्यूटी पर थे, जबकि हमलावरों की संख्या 60 से अधिक थी। उन्होंने कहा कि पुलिस हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल कर रही है। अधिकारी ने कहा कि मेघवाल के अलावा भीड़ ने मगन पटेल और एक अन्य युवक को भी हवालात से जबरन छुड़ाया है।
संबंधित खबरें
भोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
9 hrs agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
9 hrs agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
10 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
10 hrs agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
13 hrs agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
17 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
1 day agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
2 days ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines