Sonam Raghuvanshi found: इंदौर से शादी के बाद हनीमून के लिए शिलॉन्ग गए सोनम और राजा रघुवंशी मामले में बड़ी खबर सामने आई है। इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से खबर चलाई है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम मिल गई है। सोनम को यूपी की गाजीपुर पुलिस ने अरेस्ट किया है। सोनम ने खुद घर पर फोन कर इसकी जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार वह करीब 2 घंटे पहले मिली है। ऐसे में अब इंदौर पुलिस सोनम को लेने के लिए गाजीपुर रवाना हो गई है।
सोनम की बरामदगी को लेकर मेघालय के सीएम कोनराड संगमा ने एक्स पर पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने 3 लोगों के अरेस्ट होने की बात कही है। वहीं एक महिला के सरेंडर करने की बात भी सामने आई है। मामले में मेघालय के डीजीपी ने खुलासा करते हुए कहा कि 1 महिला समेत 4 लोगों को अरेस्ट किया गया है। राजा की पत्नी सोनम भी हत्याकांड में शामिल है।
ये भी पढ़ेंः ‘सोनम के लापता होने के पीछे साजिश…’, इंदौर कपल केस में राजा रघुवंशी की सास बोली-मेरी बेटी को लाओ
ये है पूरा मामला
बता दें कि राजा और सोनम रघुवंशी की शादी 11 मई को इंदौर में हुई थी। वे 20 मई को हनीमून के लिए पहले बेंगलुरु पहुंचे। इसके बाद दोनों वहां से असम के गुवाहाटी स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे। मां कामाख्या के दर्शन के बाद 23 मई को दोनों शिलॉन्ग के लिए रवाना हुए। शुरुआत में दोनों की परिवार से बात हो रही है लेकिन फिर अचानक संपर्क टूट गया।
मामले में नया मोड़ तब आया जब दोनों का फोन नेटवर्क कवरेज से बाहर हो गया। इसके बाद जब कोई संपर्क नहीं हो पाया तो सोनम और राजा के भाई इमरजेंसी फ्लाइट से शिलॉन्ग पहुंचे। इसके बाद 2 जून को राजा का शव गहरी खाई से बरामद हुआ।
ये भी पढ़ेंः कौन हैं राजा-सोनम के वो 3 राजदार? जिनके पीछे पड़ी पुलिस, 17 दिन बाद भी सुलझ नहीं पाई ‘हनीमून मिस्ट्री’
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 hrs agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
3 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
17 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
21 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
21 hrs agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
22 hrs agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
1 day agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines