Misdeeds With Married Man in Nashamukti Kendra: मध्य प्रदेश के रीवा जिले से हैवानियत के कुकर्म का रूह कपां देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशा मुक्ति केंद्र के संचालक पर एक व्यक्ति के साथ हैवानियत की सारी हदे पार कर कुकर्म करने का आरोप लगा है। संचालक पर आरोप है कि उसने नशा मुक्ति केंद्र में एक व्यक्ति के साथ न सिर्फ कुकर्म किया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट में गैस लाइटर डालकर उसे बुरी तरह जख्मी भी कर दिया। घायल को संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने आरोपी संचालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मामला सामने आने के बाद से ही संचालक सहित 3 आरोपी फरार हो गए।
नशा मुक्ति केंद्र से आया फोन
जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र का एक युवक का आदी था, उसकी नशे की लत से परेशान घरवालों ने नशा छुड़वाने के लिए संकल्प नशा मुक्ति केंद्र में 2 साल पहले भर्ती करवाया था। नशा मुक्ति केंद्र की तरफ से 3 दिन पहले व्यक्ति की पत्नी को फोन आया। फोन पर केंद्र के कर्मचारी ने महिला को बताया कि उसके पति के पेट में दर्द हो रहा है और फिलहाल उन्हें संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। इसके बाद व्यक्ति की पत्नी अस्पताल पहुंची। यहां उसने देखा कि उसके पति के पेट में एक बड़ा सा घाव है। अपने पति की इस दशा को देखकर पत्नी दंग रह गई।
यह भी पढ़ें: सिरफिरा आशिक! गर्लफ्रेंड की शादी तय हुई तो गोली मारी, फिर अश्लील वीडियो वायरल करके बोला- पैसे दो
पीड़ित ने पत्नी को सुनाई आपबीती
पीड़ित की पत्नी ने जब डॉक्टरों ने इस बारे में पूछा। डॉक्टर का जवाब सुनने के बाद पत्नी के होश ही उड़ गए। डॉक्टर ने बताया कि मरीज की व्यक्ति के गुप्तांग में नुकीली चीज से चोट पहुंचाई गई है, इससे उनकी आंतें फट गई। डॉक्टर की बात सुनने के बाद जब पत्नी ने व्यक्ति से इस बारे में बात की। जिसके बाद व्यक्ति ने भावुक होकर पत्नी कि बताया कि नशा मुक्ति केंद्र में उसे काफी प्रताड़ित किया जाता है। इसके अलावा नशा मुक्ति केंद्र के संचालक अपने 4-5 साथियों के साथ मिलकर अक्सर उसके साथ कुकर्म करता है। उसने बताया कि संचालक के साथी उसे गमछे से बांध देते थे, जिसके बाद संचालक उसके साथ कुकर्म करता था। व्यक्ति ने बताया कि कुछ दिन पहले ही संचालक ने गैस वाला लाइटर उसके गुप्तांग में डालकर उसे चोट पहुंचाई है।
पुलिस ने दर्ज की FIR
नशा मुक्ति केंद्र के संचालक के कुकर्मों के बारे में जानने के बाद पीड़ित के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवा दिया है। पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र के संचालक और उसके साथियों पर धारा 377 सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संचालक सहित तीन लोग अभी फरार हैं।
संबंधित खबरें
मध्यप्रदेश में पांच नए ग्रीनफील्ड कॉरिडोर बनाने की तैयारी शुरू
48 mins agoगले में फूलों की माला, बोनट पर जश्न; जमानत मिलने पर हत्या के आरोपी का वेलकम
18 hrs agoवो मंदिर जहां प्रसाद में मिलता है पैसा और सोना-चांदी, 300 साल पुरानी परंपरा
23 hrs agoस्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 day agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
2 days agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
2 days agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
2 days agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
2 days agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
2 days agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines