विपिन श्रीवास्तव, उज्जैन: मध्यप्रदेश स्थित महाकाल की नगरी उज्जैन के कार्तिक मेले में मंगलवार रात बहन से छेड़छाड़ का विरोध कर रहे भाई की बदमाशों ने सीने में चाकू मारकर हत्या कर दी। इसके विरोध में बुधवार को हिंदू संगठनों ने कार्तिक मेले में जय श्रीराम के नारे लगाते हुए झूलों में तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद 13 तारीख तक चलने वाले कार्तिक मेले को आज से ही बंद करना पड़ा।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, आगर निवासी 22 साल का मृतक दीपक उज्जैन के जूना में सोमवार को अपनी मौसी के घर जन्मदिन मनाने आया था। इसके बाद मंगलवार रात सभी लोग पारंपरिक कार्तिक मेला घूम पहुंचे थे, तभी नाव झूले पर झूला झूलने के दौरान बैठे कुछ बदमाशों ने दीपक के परिवार की लड़की से छेड़छाड़ की, लड़की द्वारा विरोध करने पर काफी देर तक धर्म विशेष के लोगों के बीच विवाद चलता रहा।
मामला पुलिस तक पहुंचा, घटना का परिजनों ने विरोध किया और पुलिस को इसकी सूचना दी। इस पर कार्तिक मेले की पुलिस चौकी पर पदस्थ पुलिसकर्मी रिपोर्ट लिखने की औपचारिक के लिए पुलिस चौकी तक चला गया। तभी दीपक को अकेला देख बदमाशों ने उसे घेर लिया और सीने में चाकू घोप दिया, जिसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त दीपक की मौत हो गई।
मृतक दीपू के परिजन संजय बनासिया ने बताया कि कुछ लड़के हमारे परिवार की लड़की को छेड़ रहे थे वह लोग झूले वाले ही लग रहे थे जिन्होंने झगड़ा किया। मेले की पुलिस चौकी से घटना की सूचना देने पर वहां आए पुलिसकर्मियों ने हमसे कहा थाने चलो और रिपोर्ट लिखा दो इस पर हम वहां से चले गए और बदमाशों ने दीपू को घेरकर उसकी हत्या कर दी।
पुलिस ने की ये कार्रवाई
पुलिस का कहना है कि दो पक्षों में विवाद हुआ जिसमें एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। झूला संचालक पर कार्रवाई की गई है। साथ ही मेला बंद कराने को लेकर प्रदर्शन हुआ था। फिलहाल, महाकाल थाने में धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद इसमें और नाम बढ़ाए जाएंगे।
गिरफ्तार सभी धर्म विशेष के लोग हैं। लड़की से छेड़छाड़ के बाद दो वर्गों में विवाद हुआ था। इस मामले में जिला प्रशासन ने मेले को बंद कर दिया है। आरोपियों के मकान तोड़ने से संबंधित कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी।
संबंधित खबरें
मध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
1 hr ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
1 hr agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 hrs agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
4 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
22 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
1 day agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
1 day agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
2 days agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines