MP Minister Narayan Singh Kushwaha: मध्यप्रदेश के सामाजिक न्याय मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने शराब की लत छुड़ाने के लिए अजीब सलाह दी है। नशा मुक्ति अभियान मंच नामक संस्था के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने महिलाओं से कहा कि वे अपने पतियों से कहे शराब घर लाकर पीएं। उन्होंने कहा कि जो शराब बाहर पीकर आते हैं। उनसे कहे कि शराब घर लाकर पीएं। जब आपके पति बच्चों के सामने शराब पीएंगे तो उन्हें शर्म आएगी। इसके बाद धीरे-धीरे शराब पीने की लत छूट जाएगी।
मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा ने महिलाओं से कहा कि शराब पीने वालों को महिलाएं बेलन दिखाएं। शराब पीकर घर आने वालों को खाना मत दो। महिलाएं कम्यूनिटी बनाएं, बेलन गैंग बनाएं। इसके बाद उन्होंने आगे कहा कि सामाजिक संस्कारों के कारण लोग ऐसा नहीं कर पाते हैं, लेकिन गलत काम को रोकने में संस्कार आड़े नहीं आना चाहिए।
महिलाओं से माफी मांगे मंत्री- कांग्रेस
मंत्री के इस बयान के बाद अब सियासत भी शुरू हो गई है। एमपी कांग्रेस की प्रवक्ता संगीता शर्मा ने कहा कि एमपी में घरेलू हिंसा का कारण ही शराब है। शराब घर लाकर पीने से घरेलू हिंसा के मामले बढ़ेंगे। पत्नी अगर बेलन उठाएगी तो पति भी जवाब देंगे। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री को अपने बयान को लेकर महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसी सलाह देने की बजाय सरकार को शराब प्रतिबंधित कर देनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः मध्य प्रदेश में CAA के जरिए 3 को मिला नागरिकता प्रमाण पत्र, CM मोहन यादव ने किया स्वागत
शराबबंदी वाले राज्यों में भी बिकती है शराब
एमपी के मंत्री ने इस दौरान शराबबंदी को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि जिन प्रदेशों में शराब बंद है वहां भी शराब की ब्रिकी होती है। मैंने पूर्व सरकार को शराबंदी का सुझाव दिया था। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र, बिहार और गुजरात में शराब बंद है लेकिन वहां भी चोरी छिपे शराब आ जाती है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी सरकार स्तर पर विचाराधीन है। केंद्र और राज्य सरकार अपने स्तर पर इस पर निर्णय ले सकती है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी का एकमात्र उपाय है जन जागरूकता।
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines