सोशल मीडिया पर इस वक्त एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे हैं। अपने भाषण में कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि लड़कियां जब मेरे साथ सेल्फी लेने आती हैं तो मैं कह देता हूं कि बेटा, अच्छे कपड़े पहनकर आओ, तब फोटो लेना। इसके साथ ही उन्होंने नेताओं के भाषण की तुलना कम कपड़े पहनने वाली लड़कियों से कर दी।
क्या बोले कैलाश विजयवर्गीय?
इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सुमित मिश्रा ने छोटा भाषण दिया लेकिन अच्छा भाषण दिया। हमेशा छोटा भाषण ही देना ही चाहिए। एक कहावत है, अच्छी नहीं है। इसकी चर्चा विदेशों में होती है। हमारे यहां अच्छा पहने, शृंगार करे, अच्छे गहने पहने, सुंदर कपड़े पहने तो उसे अच्छा मानते हैं लेकिन विदेश में जो कम कपड़े पहने तो उसे अच्छा मानते हैं, उनकी सोच ही गन्दी है।
“कम कपड़े पहनने वाले अच्छे नहीं लगते”
कैलाश विजयवर्गीय आगे कह रहे हैं कि ऐसा मानते हैं कि कम कपड़े पहनने वाली लड़की जिस तरह सुंदर होती है, उसी तरह कम भाषण देने वाला नेता भी सुंदर होता है। मैं इसका पालन नहीं करता और ना ही इसे मैं मानता हूं। मैं तो मानता हूं कि महिला देवी का स्वरूप है। खूब अच्छे कपड़े पहने, मुझे कम कपड़े पहनने वाले अच्छे नहीं लगते।
पहले भी दे चुके हैं ऐसे बयान
उन्होंने आगे कहा कि मेरे साथ कई बार लड़कियां सेल्फी लेने आ जाती है तो मैं कहता हूं कि अच्छे कपड़े पहनकर आना तब मेरे साथ सेल्फी लेना, मैं मना कर देता हूं। सोशल मीडिया पर कैलाश विजयवर्गीय का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब कैलाश विजयवर्गीय ने इस तरह का बयान दिया हो। साल 2022 में हनुमान जयंती के मौके पर इंदौर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहा था कि मैं हनुमान जयंती पर झूठ नहीं बोलूंगा। आजकल लड़कियां ऐसे गंदे कपड़े पहनती हैं। हम महिलाओं को देवी कहते हैं लेकिन वे उस तरह नहीं दिखतीं। वे शूर्पणखा जैसी दिखती हैं।
यह भी पढ़ें : मध्य प्रदेश को मिली पहली मेट्रो, पीएम मोदी ने इंदौर के लोगों को दी सौगात
बताया जा रहा है कि कैलाश विजयवर्गीय ने यह भाषण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत इंदौर में 51 लाख से अधिक पेड़ लगाने के अभियान के शुभारंभ के दौरान दिया था।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
3 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
3 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines