उज्जैन के तराना में फिर सुलगी हिंसा की आग, उपद्रवियों ने की आगजनी, कई घरों और बसों पर पथराव

इस घटना में करीब एक दर्जन बसों को क्षतिग्रस्त किया गया. वहीं, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में 300 जवानों को तैनात किया गया है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

Bus_b4a5ba

मध्य प्रदेश के उज्जैन के तराना तहसील में उस समय बवाल मच गया, जब विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल के एक कार्यकर्ता पर हमले की खबर से आक्रोश फैल गया. गुरुवार शाम को तराना तहसील में सांप्रदायिक तनाव भड़क उठा. कई उपद्रवियों ने घरों और बसो पर पत्थरबाजी की और आगजनी की. सामने आई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि कई उपद्रवी मुंह पर कपड़ा बांधे पत्थर फेंक रहे हैं. इस घटना में करीब एक दर्जन बसों को क्षतिग्रस्त किया गया. वहीं, शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है. स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए इलाके में 300 जवानों को तैनात किया गया है और 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

सुहेल ठाकुर पर कई लोगों ने किया था हमला


एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के तराना में 22 जनवरी की शाम करीब 7 से 7:30 बजे के बीच सुहेल ठाकुर नामक युवक पर कई लोगों ने हमला कर दिया. हमले में उसके सिर पर चोट आई, जिसके बाद उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया और बाद में उज्जैन रेफर कर दिया गया. एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि सुहेल की हालत स्थिर है तथा पुलिस टीम डॉक्टरों के संपर्क में है. उसके बयान पर हत्या के प्रयास का मामला करीब छह नामजद के खिलाफ दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि ‘तराना में स्थिति नियंत्रण में है. हमने बड़ी संख्या में पुलिस बल, ड्रोन एवं अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे तैनात किए हैं. रातभर कार्रवाई जारी रहेगी तथा संदिग्धों को शीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. दोनों पक्षों के विवाद में पुलिस अपना कर्तव्य निभा रही है तथा दोनों से संपर्क में हैं’.

विज्ञापन

दूसरे दिन फिर भड़की हिंसा


तराना में गुरुवार शाम की हिंसा के बाद शुक्रवार दोपहर स्थिति फिर बिगड़ गई. बस स्टैंड के निकट अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ का शिकार हुई बस को आग लगा दी. नई बाखल ताकिया कलीम क्षेत्र में पथराव हुआ, एक मोटरसाइकिल को नुकसान पहुंचा तथा कुछ मकानों के शीशे टूट गए. महिलाओं ने हमलावरों पर गालीगलौज एवं दुर्व्यवहार के आरोप लगाए. स्थानीय निवासियों के अनुसार, 25-30 की भीड़ अचानक मोहल्ले में घुस आई, तोड़फोड़ मचाई और फरार हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस दल पहुंचे तथा हालात संभाले. पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ