Mauganj News: मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले के एक दरोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक दरोगा दिख रहा है। जो महिला के साथ बदसलूकी करता है। लुंगी पहने दरोगा का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने उसे लाइन हाजिर कर दिया है। सब इंस्पेक्टर महिला पर चिल्लाता है। ‘स्मार्ट बनने से मना करते हुए’ कहते हुए महिला को वहां से भगाते दिख रहा है। एक अन्य महिला उसके सामने फर्श पर बैठी नजर आ रही है। रीवा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक साकेत पांडे ने बताया कि हटा चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर बृहस्पति पटेल (50) को लाइन हाजिर कर दिया गया है। दरोगा ने शिकायत देने आई महिला के साथ बदसलूकी की थी।
यह भी पढ़ें:DJ पर नाच रहे थे रईस लड़के-लड़कियां, विदेशी शराब-ड्रग्स जब्त, फार्म हाउस पर कहां चल रही थी रेव पार्टी?
लुंगी पहने वीडियो वायरल होने के बाद विभाग की ओर से एक्शन लिया गया है। आईजी के अनुसार मामले की जांच अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सौंपी गई है। यह चौकी जिला पुलिस मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर की दूरी पर है। वहीं, महिला की शिकायत के बाद एफआईआर दर्ज की गई है। वीडियो में पटेल महिला पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे ‘चालाक बनने से मना करते हुए’ कहते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद महिला को वहां से भगा दिया जाता है। चौकी में दरोगा के सामने एक और महिला भी दिखाई दे रही है। आखिर मामला क्या था, अभी पता नहीं लग सका है?
निंबोला पुलिस पर पिटाई के आरोप
बुरहानपुर की निंबोला पुलिस पर भी बर्बरता के आरोप लगे हैं। आरोप है कि चोरी के मामले में पुलिस ने एक महिला के साथ क्रूरता की। पीड़िता खंडवा जिले के बोरगांव की रहने वाली है। पुलिस ने चोरी के शक में महिला को पूछताछ के लिए बुलाया था। जिसके बाद पूजा नाम की महिला पुलिसकर्मी ने उससे मारपीट की। MP पुलिस की पिटाई के कारण महिला के शरीर पर नीले निशान पड़ गए हैं। जिसके बाद महिला अन्य लोगों के साथ सांसद ज्ञानेश्वर पाटील के दफ्तर पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।
परिजनों की बात मोबाइल पर सुनकर सांसद भी आग बबूला हो गए। उन्होंने इंदौर रेंज के आईजी को फोन कर जांच की मांग कर डाली। बुरहानपुर एसपी देवेंद्र पाटीदार के अनुसार मामले की जांच के लिए एएसपी को थाने भेजा गया है। जांच के बाद ही सच्चाई सामने आएगी।
यह भी पढ़ें:गुजरात के बाद अब UP के इस शहर के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, मेल भेज फिरौती भी मांगी
संबंधित खबरें
'जुल्म की इन्तेहा...', शिवराज सिंह चौहान क्यों भावुक होकर धरने पर बैठे?
1 day ago'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
3 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
4 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
9 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
12 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
13 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
14 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
15 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
15 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
16 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines