प्रीत शर्मा, मंदसौर
मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार, बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई और गहरे कुएं में गिर गई। कुएं में गिरी कार को बचाने के लिए गए एक शख्स की जान चली गई है। अब बड़ी क्रेन मंगवाई गई है और कुएं में गिरी कार और उसमें सवार लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है।
रेस्क्यू के बाद कई घायलों को अस्पताल भेजा गया है। बताया जा रहा है कि तीन लोगों को अस्पताल भेजा जा चुका है। कार में 7 लोग सवार थे। हादसा मंदसौर के नारायणगढ़ थाना क्षेत्र में हुआ। कार काचरिया चौपाटी से गुजर रही थी, तभी एक बाइक से टकरा गई। इस टक्कर के बाद कार अनियंत्रित होकर कुएं में जा गिरी।
बचाने के लिए कुएं में उतरा, हुई मौत
घटना के बाद एक शख्स कार में सवार लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतर गया, उसकी भी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और बचाव कार्य अभियान चलाया गया।
वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा भी मौके पर पहुंच गए। इसके साथ ही कलेक्टर अदिति गर्ग, एसपी अभिषेक आनंद, एडिशनल एसपी गौतम सोलंकी, एसडीओपी नरेंद्र सोलंकी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। हादसे के बाद मनोहर सिंह नाम का शख्स लोगों को बचाने के लिए कुएं में उतरा लेकिन अंदर जहरीली गैसे से उसकी भी मौत हो गई।
प्रधानमंत्री मोदी ने मंदसौर में हुई घटना पर शोक व्यक्त किया और घायल के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। वहीं मृतकों के परिवारों को प्रधानमंत्री नेशनल रिलीफ फण्ड से दो-दो लाख और घायलों को पचास-पचास हजार देने की घोषणा की है।
संबंधित खबरें
'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं को लेकर विवादित बयान
19 hrs agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने बताया किन बातों पर देना होगा ध्यान
3 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, NSUI ने खोली ऑनलाइन सिस्टम की पोल
4 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 100 से ज्यादा इंस्टा अकाउंट चेक, 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
5 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
6 days agoउज्जैन में शाही मस्जिद तोड़ने का विरोध, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
6 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के घर आज चलेगा बुलडोजर, उज्जैन में है 52 साल पुराना पैतृक मकान, जानें क्यों होगी कार्रवाई?
7 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत, 3 युवकों की हालत नाजुक
8 days ago'स्टूडेंट्स की बात सुनें CM मोहन यादव', राहुल गांधी ने की MP में 27% OBC कोटा लागू करने की मांग
11 days agoछतरपुर मंदिर: 200 साल पुराने मंदिर से रामलला की अष्टधातु मूर्ति समेत 15 मूर्तियां चोरी
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines