हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Mandla Naxal Attack: छत्तीसगढ़ सीमा पर मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।

Mandla Naxal Attack: मध्यप्रदेश के मंडला जिले में पुलिस और नक्सल के बीच बुधवार को मुठभेड़ हुई है। इसमें हॉक फोर्स के जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। साथ ही कुछ नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। मामला मोतीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत सूपखार इलाके का है। फिलहाल, सर्चिंग ऑपरेशन लगातार जारी है।

पुलिस अधीक्षक ने की पुष्टि

दरअसल, मंडला जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉकफोर्स टीम ने कान्हा किसली पार्क से आगे सूपखार इलाके में हुए मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है।उन्होंने घटना की जानकारी फोन पर देते हुए बताया कि पुलिस को इलाके में नक्सलियों के मूवमेंट की सूचना मिली, जिसके बाद मंडला-बालाघाट जिले की संयुक्त हॉकफोर्स टीम मौके पर पहुंची।

https://twitter.com/ANI_MP_CG_RJ/status/1597872160449892353

नक्सलियों की संख्या की नहीं मिली पुख्ता जानकारी 

इस दौरान नक्सिलयों ने टीम को देखते ही फायरिंग कर दी, जिसके बाद हॉकफोर्स टीम ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए 2 नक्सलियों को मार गिराया। मारे गए नक्सली कान्हा भोरमदेव कमेटी में सक्रिय थे। वहीं नक्सलियों की संख्या कितनी थी इसकी अभी पुख्ता जानकारी नहीं मिल रही है।

बालाघाट और मंडला जिले के पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर मौजूद हैं। मुठभेड़ के दौरान कुछ नक्सली भागने में कामयाब रहे हैं जिन्हें जंगल में हॉकफोर्स की टीम तलाश कर रही है। टीम ऑपरेशन से जुड़े फोटो-वीडियो को लेकर जल्द खुलासा कर सकती है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें