Indore News: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक युवक ने प्यार में मिले धोखे के बाद जान देने की कोशिश की। युवती के प्यार में पागल युवक ने हाथ की कलाई काटकर जान देने की कोशिश की। सड़क किनारे पड़े युवक को खून से लथपथ देखकर लोगों ने उसे हाॅस्पिटल पहुंचाया, जहां फिलहाल उसका इलाज चल रहा है।
मामला इंदौर के डबरा थाना क्षेत्र का है। मामले में युवक ने बताया कि प्यार में धोखा मिलने के बाद वह मरना चाहता है। उसने बताया कि वह पहले भी नींद की गोली खाकर जान देने की कोशिश कर चुका है लेकिन तब उसकी जान बच गई थी। कहते है जब किसी व्यक्ति को प्यार में धोखा मिलता है तो उसका जीवन से मोह भंग हो जाता है। डबरा के मीट मार्केट में रहने वाला करण सोलंकी पिछले 7 साल से उषा कुशवाह नाम की युवती से प्यार करता है। दोनों ने साथ मिलकर जीने मरने की कसमें खाई। एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए। लेकिन अब युवती ने कोई दूसरा दोस्त ढूंढ लिया है।
ये भी पढ़ेंः ‘सत्ता के दलालों को’…CM के सामने अपनी ही सरकार को क्यों घेर गए रघुनंदन शर्मा?
एक दिन में दो बार की जान देने की कोशिश
युवक ने बताया कि युवती अब किसी और लड़के से शादी करना चाहती है। आज युवती डबरा भी आई थी इस दौरान उसने रेलवे ब्रिज के नीचे जहर की गोलियां खा ली थी लेकिन मेरी जान बच गई। इसके बाद मैंने ब्लेड हाथ की कलाई काट ली लेकिन लोगों ने मुझे हाॅस्पिटल में भर्ती करवा दिया और मेरी जान बचा ली।
ये भी पढ़ेंः CM मोहन यादव ने विधायकों को दी मध्य प्रदेश के विकास की जिम्मेदारी, करने होंगे ये सब काम
संबंधित खबरें
MP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
15 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
16 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
16 hrs agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
17 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
1 day agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
1 day agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
2 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
2 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
2 days ago₹234 करोड़ के जेट में सफर करेंगे MP के CM मोहन यादव! जानें विमान की खूबियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines