Man Throw Jewellery into Trash: लाखों रुपये के गहने खरीदने के बाद कई बार ये सिरदर्द बन जाते हैं। इन्हें संभालकर रखना अक्सर काफी मुश्किल काम हो जाता है। मध्य प्रदेश के रीवा में एक शख्स ने अपने कीमती गहनों को चोरों से बचाने के लिए कुछ ऐसा किया जिसे जानकर आपका सिर चकरा जाएगा।
चोरों के डर से कचरे में छिपा दिए गहने
दरअसल, रीवा निवासी प्रमोद कुमार परिवार के साथ भोपाल जा रहे थे। उन्हें लगा कि कहीं पीछे से चोर उनके कीमती गहनों पर हाथ साफ न कर जाएं। इसलिए उन्हें एक आइडिया आया और उन्होंने 12 लाख की कीमत की ज्वैलरी से भरा बॉक्स कूड़ेदान में छिपा दिया।
शायद उन्होंने सोचा होगा कि चोर कूड़ेदान को तो क्या ही देखेंगे इसलिए ये कुछ नहीं तो ये आइडिया काम कर जाएगा। बाद में जब वे घर लौटे तो गलती से उन्होंने कूड़ेदान को कचरा गाड़ी में खाली कर दिया। कुछ देर बाद जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो हड़कंप मच गया।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश के CM की नवरात्रि पूजा, पत्नी के साथ मां विजयासन के मंदिर में दिखे, बोले- जीत का आशीर्वाद लिया
मशक्कत के बाद मिली राहत की सांस
प्रमोद कुमार ने आनन-फानन में कचरा इकट्ठा करने वाली कंपनी से संपर्क किया। जिसके बाद ज्वैलरी को ढूंढ़ने की कवायद शुरू हो गई। कचरा गाड़ी के रूट का पता लगाया गया और इलाके में खोज शुरू की गई। डंपिंग यार्ड में टनों कचरे के बीच रीसाइक्लिंग प्लांट में सावधानीपूर्वक उसे ढूंढ़ा गया। आखिरकार लंबे समय तक ढूंढ़ने के बाद कर्मचारियों के प्रयास सफल हुए और ज्वैलरी बॉक्स मिल गया। तब जाकर प्रमोद कुमार ने राहत की सांस ली।
श्रमिकों में से एक मुकेश प्रताप सिंह ने कहा- कई घंटों तक लगभग दो दर्जन कर्मचारियों की एक टीम ने कचरे के बीच गहनों की खोज की। कूड़े को डंपिंग यार्ड में ले जाया गया था। ये आभूषण वहीं पाए गए।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
11 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
11 hrs agoहरदीप पुरी ने राज्यसभा उपचुनाव के लिए भरा नामांकन, कांग्रेस ने किया विरोध
1 day ago'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
2 days agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
3 days agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
3 days agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 days agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
3 days agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
3 days agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines