हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या?' कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने उठाए सवाल 

Mallikarjun Kharge: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि हमें सांप्रदायिकता के उस विषय को खत्म कर देना चाहिए, जिन्होंने हमारे युग पुरुष महात्मा गांधी को मार दिया।

विज्ञापन
Mallikarjun Kharge

Mallikarjun Kharge on Maha Kumbh 2025: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को सवाल उठाते हुए कहा कि गंगा में डुबकी लगाने से गरीबी दूर होती है क्या? उन्होंने आगे स्पष्ट करते हुए कहा कि मैं किसी की आस्था पर ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। अगर किसी को मेरी बात बुरी लगी हो तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं। आगे उन्होंने कहा कि लोग डुबकी की प्रतियोगिता (महाकुंभ) कर रहे हैं।

बीजेपी ने देश की आजादी के लिए कुछ नहीं किया

दरअसल, मध्यप्रदेश के महू में संविधान रैली आयोजित की गई थी। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि आप सभी लोग ‘अंबेडकर’ बन जाएंगे तो यह बीजेपी की सरकार हिल जाएगी। पीएम नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह हमें (कांग्रेस) गाली देते हैं, आपको बता दूं कि देश की आजादी की लड़ाई में इन्होंने (बीजेपी) कुछ नहीं किया था।

विज्ञापन

महात्मा गांधी की हत्या पर समारोह करने वाले लोगों को भारतीय कहलाने का हक नहीं

कांग्रेस अध्यक्ष ने आगे कहा कि हमें सांप्रदायिकता के उस विषय को खत्म कर देना चाहिए, जिन्होंने हमारे युग पुरुष महात्मा गांधी को मार दिया। उन्होंने कहा कि गांधी जी की हत्या पर समारोह करने वाले लोगों को भारतीय कहलाने का कतई हक नहीं है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अगर जिंदा रहना चाहते हो इनसे (बीजेपी) लड़ो। ‘बाबा साहेब’ सभी को साथ लेकर चले। बीजेपी लोगों को बांटने का काम करती है।

ये भी पढ़ें: विपक्ष की आपत्तियों के बाद भी JPC से वक्फ संशोधन विधेयक को मंजूरी, होंगे 14 बदलाव

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola