MP News: सतना जिले के मैहर में 11 साल की बच्ची से गैंगरेप की वारदात सामने आई है। घटना के बाद लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसके चलते उसे रीवा रेफर किया गया है। घटना के बाद सीएम शिवराज ने जिले के पुलिस अधिकारियों से बात करके आरोपियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
बुलडोजर की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के बाद उनके घरों पर बुलडोजर की कार्रवाई की है। जिसमें आरोपी रवि कुमार और अतुल कुमार बढोलिया का मकान ढहा दिया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
गुरुवार से लापता थी लड़की
बताया जा रहा है कि लड़की गुरुवार की दोपहर के बाद से ही गायब है। शुक्रवार की सुबह वह अचानक से घर पहुंची, जहां परिजन उसकी हालत देखकर हैरान रह गए। क्योंकि लड़की हालत बहुत गंभीर थी। जहां उसने परिजनों को पूरी जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।
पुलिस संदिग्धों से कर रही पूछताछ
घटना के बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल चेकअप कराया था। जिसके सैंपल रीवा भेज दिए गए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलने के बाद सतना जिले के सभी आला अधिकारियों ने पीड़िता के परिजनों से मुलाकात की है। वहीं मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को पकड़कर उनसे पूछताछ की है। जिनमें से एक मैहर मंदिर प्रबंध समिति की गौशाला का कर्मचारी बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तारी की बात कही है।
सीएम शिवराज ने पुलिस से की बात
वहीं मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुलिस से बात की है। सीएम ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मैहर में बेटी के साथ दुष्कर्म की जानकारी मिली है, मन पीड़ा से भरा हुआ है, व्यथित हूं। मैंने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि कोई भी अपराधी बचना नहीं चाहिए पुलिस ने अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि बेटी के समुचित इलाज की व्यवस्था की जाए। कोई भी अपराधी बचेगा नहीं, कठोरतम् कार्रवाई की जाएगी।’
कमलनाथ की आर्थिक सहायता की मांग
घटना के बाद पूर्व सीएम और पीसीसी चीफ कमलनाथ भी ट्वीट कर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मैहर में छोटी बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना अत्यंत निंदनीय है। बच्ची के साथ निर्भया कांड की तरह अमानवीय व्यवहार किये जाने की बात भी सामने आ रही है। प्रदेश में आए दिन बच्चियों के साथ अत्याचार की घटनाओं ने साबित कर दिया है कि शिवराज सरकार बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि बेटी को अच्छे से अच्छा उपचार उपलब्ध कराया जाए और उसे तत्काल एक करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता दी जाए।
बता दें कि फिलहाल बच्ची का रीवा में इलाज जारी है। मैहर एसडीओपी लोकेश डावर ने घटना को लेकर बताया कि मेडिकल जांच में लड़की के साथ रेप की पुष्टि की गई है। जल्द ही पुलिस लड़की के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।
ये भी देखें: संसद में विपक्ष के काले कपड़े पहनने को लेकर सिंधिया का बयान…जिनके दिल काले हैं वही प्रदर्शन कर रहे
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
1 day agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
1 day ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
7 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
9 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
11 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines