Maharashtra BJP Leader murder: महाराष्ट्र के नागपुर की भाजपा नेता की मध्य प्रदेश के जबलपुर में हत्या कर दी गई। पुलिस ने ढाबा चलाने वाले मुख्य आरोपी सना के पति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। तीनों को नागपुर पुलिस आज कोर्ट में पेश करेगी। बता दें नागपुर भाजपा पदाधिकारी सना उर्फ हीना खान 1 अगस्त को लापता हो गई थी। उनकी मां ने बेटी की लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सना खान 1 अगस्त को जबलपुर आई थी, जिसके बाद उनका कुछ पता नहीं चल रहा था। मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल करते हुए अमित साहू उर्फ पप्पू को गिरफ्तार किया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
मुख्य आरोपी अमित साहू से सना ने की थी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नागपुर के मानकपुर की रहने वाली सना ने करीब 6 महीने पहले अमित साहू से शादी की थी। दोनों की ये दूसरी शादी थी। सना एक बच्चे की मां है। पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने सना खान की हत्या कर शव को हिरन नदी में फेंक दिया था।
सना खान और मुख्य आरोपी अमित साहू। -फाइल फोटो
पुलिस आरोपी की निशानदेही पर घटनास्थल पर भी पहुंची लेकिन शव को नहीं खोजा जा सका है। पुलिस ने बताया कि हत्याकांड में मुख्य आरोपी समेत दो अन्य लोग शामिल हैं। तीनों को नागपुर पुलिस ने जबलपुर के घोड़ा बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है।
भाजपा पदाधिकारी से परिचित था मुख्य आरोपी
नागपुर के डीसीपी (जोन 2) राहुल मदने ने बताया कि मुख्य आरोपी 34 साल का अमित साहू ढाबा चलाता है। वह भाजपा पदाधिकारी सना खान से पहले से परिचित था। उसने सना की अपहरण और फिर हत्या की बात कबूल की है। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिर अमित साहू ने वारदात को क्यों अंजाम दिया।
नागपुर पुलिस ने बताया कि अवस्थी नगर की रहने वाली सना खान की मां मेहरुनिशा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी अमित साहू से मिलने के लिए एक अगस्त को जबलपुर गई थी। उसके बाद से उनकी बेटी का कुछ पता नहीं चल रहा है।
मेहरुनिशा ने बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट बस से नागपुर से जबलपुर गई थी। वहां पहुंचने के बाद सना ने उनसे बात भी की थी लेकिन बाद में वो लापता हो गईं। मेहरुनिशा की शिकायत के आधार पर अमित साहू के खिलाफ मनकापुर पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की थी।
संबंधित खबरें
एमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
12 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
1 day ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
1 day agoलोकायुक्त जांच में प्रधान आरक्षक और करीबियों की संपत्ति का खुलासा
1 day agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
2 days agoसीएम मोहन यादव करेंगे मध्यप्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 का शुभारंभ
2 days agoमध्य प्रदेश में एल मुरुगन की खाली राज्यसभा सीट पर 12 नवंबर को उपचुनाव
3 days agoरि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
3 days agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines