Mahakal Temple Security Lapse: मध्य प्रदेश के उज्जैन से एक बड़ी खबर सामने आई है, यहां प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा में चूक हुई है। महाकाल मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश पर प्रतिबंध के बावजूद सोमवार सुबह एक युवक बिना अनुमति के अचानक गर्भगृह में प्रवेश कर गया। युवक ने शिवलिंग को छूकर नमन किया। युवक को मंदिर के गर्भगृह में देख सभी पुजारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। हालांकि, सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत युवक को पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले मंदिर के 2 कर्मचारियों को नोटिस दिया गया है। साथ ही सुरक्षा कर्मियों पर भी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं।
शिवलिंग को छूकर किया नमन
जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह 8:24 बजे की है, उस वक्त मंदिर में पूजा चल रही थी। तभी काले रंग का ट्रैक सूट पहने एक युवक महामंडलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में घुस गया और भगवान के दर्शन किए। इस दौरान उसने शिवलिंग को छूकर नमन भी किया। पूजा करने के बाद पुजारी गर्भगृह में प्रवेश के दौरान महामंडलेश्वर बाहर आ गए, लेकिन युवक अकेले अंदर चला गया।
यह भी पढ़ें: जीजामाता सम्मान समारोह में पहुंचे CM मोहन यादव; महिला सशक्तिकरण योजनाओं और नीतियों का किया जिक्र
मंदिर के 2 कर्मचारियों को नोटिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए मंदिर प्रशासक अनुकूल जैन ने लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों और गार्ड्स पर कड़ी कार्रवाई की है। गर्भगृह निरीक्षक कमल जोशी और नंदी हॉल प्रभारी प्रहलाद भास्कर को नोटिस जारी किया गया है। वहीं सुरक्षा में तैनात क्रिस्टल कंपनी के दो गार्ड्स सोहन डाबी और अंकित को सेवा से हटाने के लिए पत्र लिखा गया है। फिलहाल युवक को महाकाल थाने भेज दिया गया है, जहां उसकी पहचान की जा रही है। मंदिर प्रबंधन ने शिकायत दर्ज कराई है और युवक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। वहीं घटना ने महाकालेश्वर मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
संबंधित खबरें
स्कूली वाहनों की ओवरलोडिंग पर हाईकोर्ट ने प्रशासन को फटकारा
1 hr agoमध्य प्रदेश में 3062 आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती, आवेदन 16 नवंबर से शुरू
1 day agoरैली में नहीं पहुंचे, युवा कांग्रेस के 83 पदाधिकारी सस्पेंड
1 day agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 day agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
1 day agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
1 day agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 day agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
1 day agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
2 days agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines