सतना: मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने रविवार को MBBS की पढ़ाई की शुरआत हिन्दी में कर दी है। साथ ही डॉक्टरों को नसीहत दी कि वो मरीज का पर्चा भी हिंदी में लिखें। इस नसीहत के साथ ही सतना जिले के कोटर पी एच सी के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर सर्वेश सिंह का पर्चा अब चर्चा में है, जिन्होंने एक मरीज का प्रिस्क्रिप्शन हिन्दी में लिखा है। जिले के सरकारी अस्पतालों में यह पहला प्रिस्क्रिप्शन है जो हिन्दी में लिखा गया है।
RX की जगह श्रीहरि से की शुरुआत
प्रदेश के मुख्यमंत्री ने शिवराज सिंह ने रविवार से MBBS की पढ़ाई का श्री गणेश हिंदी में कर दिया है। इसके साथ ही भाषण में कहा है कि RX की जगह श्री हरि और दवाइयां हिन्दी में ही लिखी जाएं। इसी से प्रेरित होकर सतना जिले के कोटर पी एच सी में पदस्थ मेडिकल आफिसर डॉ. सर्वेश ने इसे अमलीजामा पहना दिया है। डॉ. सर्वेश ने कहा कि रविवार को केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का लाइव कार्यक्रम देख रहा था।
हिंदी में लिखी गईं दवाइयां
मुख्यमंत्री के भाषण को भी उन्होंए सुना जिसमे उन्होंने ने कहा कि कोशिश करें कि सरकारी अस्पतालों में दवाइयों के पर्चे हिन्दी में लिखे जाएं। बस यही विचार उनके दिल मे समा गया और फिर श्री हरि कर दिया।
उन्होंने बताया कि पेट-दर्द से पीड़ित रश्मि सिंह पहली पेशेंट थी जो रविवार को पीएचसी इलाज के लिए आई थी। उन्होंने बताया कि उनके लिए सी एम के भाषण सुनने के बाद ओपीडी पर्ची पर हिन्दी से दवाइयां लिखी गईं।
मेडिकल ऑफीसर ने पूरी केस हिस्ट्री हिन्दी में लिखी, साथ ही दवाइयों को लिखने से पहले RX की जगह श्री हरि लिखा। इसके बाद दवाइयों लिखी। डॉक्टर ने प्रिस्क्रिप्शन पर 5 किस्म की दवाइयां लिखीं वो भी सभी हिन्दी में है।
देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से पासआउट हैं डॉक्टर सर्वेश सिंह
डॉक्टर सर्वेश सिंह ने बताया कि उन्होंने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय से वर्ष 2017 में एमबीबीएस की पढ़ाई की है। नवम्बर 2019 में उनकी पोस्टिंग कोटर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में की गई और तब से मौजूदा समय मे डॉ. सर्वेश कोटर में ही बतौर मेडिकल ऑफिसर के पद पर पदस्थ है।
संबंधित खबरें
कूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
3 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
5 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
6 hrs agoMP: नर्मदा किनारे लावारिस मिले 343 वोटर ID कार्ड, कांग्रेस बोली- हो FIR
1 day agoMP में घर में घुसे दो चीते, दो बछड़ों को मार डाला; गांव में दर का माहौल
1 day agoMP के धार में कार में आग लगने से 4 दोस्तों की मौत, एक युवक गंभीर
1 day agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
2 days agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
3 days agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
3 days ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines