हेमंत शर्मा, इंदौर: टीवी एक्ट्रेस वैशाली सुसाइड मामले में पुलिस ने वैशाली के पड़ोसी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि राहुल पत्नी को छोड़कर वैशाली से शादी करने के लिए दबाव बना रहा था। 20 अक्टूबर को वैशाली कोर्ट मैरिज करने वाली थी। उनकी केलिफोर्निया के एक युवक से सगाई हो चुकी थी। पुलिस को मिले 8 पेज के सुसाइड नोट में वैशाली ने मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था।
दरअसल, पूरा मामला मध्यप्रदेश के इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र के साईं बाग कॉलोनी का है। ‘ रिश्ता क्या कहलाता है ‘ और ‘ससुराल सिमर का’ ,जैसे कई सीरियलों में काम कर चुकी टीवी एक्ट्रैस वैशाली ठक्कर का है। वैशाली ठक्कर ने रविवार सुबह घर में पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
अभी पढ़ें – Chhattisgarh: दिनदहाड़े लाखों की लूट, CISF के रिटायर्ड जवान का कैश से भरा बैग किया पार
घटना की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी , पुलिस ने घटनास्थल पहुंच बॉडी का पोस्टमार्टम के लिए एमवाय अस्पताल भिजवाया और पूरे मामले की जांच में जुट गई।
8 पेज का मिला सुसाइड नोट
पुलिस को वैशाली के कमरे से एक डायरी मिली जिसमें वैशाली ने सुसाइड नोट लिखा था। 8 पेज के सुसाइड नोट में वैशाली ने लिखा ‘मैं छोड़ कर जा रही हूं,आई लव यू मम्मी पापा मुझे माफ करना मैं अच्छी बेटी नहीं बन सकी। प्लीज राहुल और उसकी फैमिली को सजा दिलवाना। मुझे राहुल और दिशा ने 2- 5 साल तक मेंटल टार्चर किया है। वरना मेरी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी आपको मेरी कसम। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मुझे माफ करना मैं छोड़कर जा रही हूं’।
इस तरह किया जा रहा था मानसिक प्रताड़ित
पुलिस सूत्रों के मुताबिक वैशाली को राहुल लगातार शादी करने के लिए दबाव बना रहा था और पहली पत्नी को छोड़ने की बात लगातारकर रहा था। वैशाली इससे इनकार करती रही। जिसके कारण राहुल ने वैशाली को काफी मानसिक प्रताड़ित किया था। वैशाली इस साल अप्रैल में कैलिफोर्निया के एक युवक से 20 अक्टूबर को कोर्ट मैरिज करने वाली थी।
आरोपित राहुल को जब यह बात पता चली तो उसने वैशाली के मंगेतर को चरित्र को लेकर गलत जानकारियां भी दी। केलिफोर्निया के युवक को दी। इससे पहले भी वैशाली का रिश्ता केन्या के कारोबारी अभिनंदन सिंह से हुआ था । जो कि रिश्ता एक माह बाद टूट गया। इसके पीछे भी राहुल की प्रताड़ना का जिक्र डायरी में किया है।
अभी पढ़ें – ट्रेडिंग एप से दो चीनी नागरिकों ने ठगे ₹100 करोड़, STF ने नोएडा से दोनों को दबोचा तो खुले कई राज
3 महीने से तनाव में थीं वैशाली
सूत्रों के मुताबिक वैशाली 3 महीने से काफी तनाव में थी। दोस्तों से मिलना जुलना भी बंद कर दिया था । अक्सर वैशाली अपने कमरे में ही रहती थी। अब पुलिस पूरे मामले में गिरफ्तार आरोपित राहुल से पूछताछ में जुटी हुई है।
राहुल और वैशाली के पिता पार्टनरशिप में प्लाई बोर्ड का करते थे कारोबार वैशाली और राहुल की दोस्ती काफी पुरानी हो चुकी थी इस बीच वैशाली एक्टिंग करने मुंबई चली गई और राहुल की शादी कहीं और हो चुकी थी। वैशाली कोरोना संक्रमण काल में जब वापस इंदौर लौटी तो राहुल ने लगातार वैशाली पर शादी करने का दबाव बनाया और अपनी पहली पत्नी को छोड़ने की बात कही।
इसके बाद से ही राहुल और उसकी पत्नी लगातार वैशाली को प्रताड़ित करते रहे जिसके बाद वैशाली ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया वैशाली ने 8 पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें राहुल द्वारा मानसिक प्रताड़ित करने की बात कही है
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
श्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
40 mins agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
44 mins agoदेवास जहरीली शराब मामले में कांग्रेस नेता आनंद जैन गिरफ्तार
1 hr agoजबलपुर में 6 जिंदगियां बचाएगा ब्रेनडेड मरीज, ऑर्गन डोनेट को माना परिवार
3 hrs agoराज्यसभा चुनाव में हरदीप सिंह पुरी को मोबाइल दुकानदार से मिली चुनौती
6 hrs agoभोपाल में एक परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध मौत
1 day agoइंदौर में RSS की बैठक शुरू, 400 प्रतिनिधि होंगे शामिल
1 day agoदिवंगत दिलीप पुरी के परिवार के साथ खड़ी है राज्य सरकार : सीएम यादव
1 day agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने गिनाईं उपलब्धियां
1 day agoशराब तस्करी रोकने पहुंचे TI दिलीप पुरी की दर्दनाक मौत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines