MP Year 2025 Govt Holidays Calendar Released: मध्य प्रदेश में अगले साल 2025 की सरकारी छुट्टियों का कैलेंडर रिलीज कर दिया गया है। जारी हुए कैलेंडर के अनुसार, अगला साल छुट्टियों के मामले में सरकारी कर्मचारियों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है। क्योंकि अगले साल 365 दिनों में से 127 दिन छुट्टी रहेगी और सिर्फ 238 दिन सरकारी कामकाज होगा। हालांकि, साल 2024 के मुकाबले में साल 2025 में छुट्टियां काफी कम हुई हैं। साल 2024 में 131 सरकारी छुट्टियां थीं, वहीं साल 2025 में सिर्फ 127 दिन छुट्टी रहेगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि कुछ त्योहार रविवार को पड़ रहे हैं।
रविवार को पड़ रहे हैं ये त्योहार
छुट्टियों के इन 127 दिनों में 52 शनिवार और 52 रविवार भी शामिल हैं। इसके अलावा सिर्फ साल 23 छुट्टियां ही अलग से मिलेंगी। साल 2025 में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से लेकर 30 मार्च को गुड़ी पड़वा, 6 अप्रैल को रामनवमी और 6 जुलाई को मोहर्रम ये सभी त्योहार रविवार पड़ रहे हैं, जिसकी वजह से इस साल 4 छुट्टियां कम हो गई हैं। सरकार की तरफ से जारी किए गए सरकारी छुट्टियों के कैलेंडर में बताया गया है कि कर्मचारियों को 22 जनरल और 17 सार्वजनिक अवकाश घोषित किए गए हैं। बता दें कि सार्वजनिक अवकाश में केंद्र-राज्य के सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। वहीं जनरल हॉलीडे में सिर्फ राज्य के सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इसके अलावा 68 ऑप्शनल लीव घोषित किए गए हैं। इनमें कर्मचारी अपनी पसंद से 3 दिन की छुट्टी ले सकते हैं।
यह भी पढ़ें: CM मोहन यादव ने इन 3 क्षेत्रों को दिया नगर पंचायत और परिषद का दर्जा; सागर को मिली 642 करोड़ की सौगात
लगातार 3-4 दिन की छुट्टी
- मार्च महीने में 2 बार लगातार 3 दिन की छुट्टी मिली है। जैसे 14 को होली, 15 को शनिवार, 16 को रविवार। वहीं, 29 को शनिवार, 30 को रविवार और 31 को ईद है।
- अप्रैल में भी 2 बार लगातार 3 दिन की छुट्टी पड़ रही है। पहली बार में 10 को महावीर जयंती, 11 को शनिवार और 12 को रविवार। वहीं 18 को गुड फ्राइडे, 19 को शनिवार और 20 को रविवार है।
- मई में भी 2 बार लगातार 3 दिन की छुट्टी पड़ रही है। 10 को शनिवार, 11 को रविवार, 12 को बुद्ध पूर्णिमा है। वहीं 29 को महाराणा प्रताप जयंती, 30 को शनिवार और 1 जून को रविवार है।
- अगस्त में 15 को स्वतंत्रता दिवस, 16 को जन्माष्टमी, 17 को रविवार है।
- सितंबर में 5 को मिलाद-उन-नबी, 6 को शनिवार, 7 को रविवार है।
- अक्टूबर में 18-19 को शनिवार-रविवार, 20 को दिवाली, 21 को गोवर्धन पूजा है।
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
2 days agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
2 days ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
8 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
10 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
12 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
12 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
13 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
13 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
14 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
15 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines