Madhya Pradesh Weather Update: मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से एक्टिव बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में सोमवार को भी तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं बीते 24 घंटे से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी रहा है। मौसम विभाग ने कुछ जिलों में सोमवार को तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, उमरिया, शिवपुरी, भिंड, श्योपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर और रायसेन जिले में गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा इन जिलों में बौछारों, वज्रपात और बारिश की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पूर्वी हिस्से में अगले 24 घंटे तक रेनफॉल एक्टिविटी भी रहेगी। जिससे मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी रहेगा।
एमपी में चार प्रतिशत ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक मध्य प्रदेश में 1 जून से अब तक ओवरऑल 4 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा पूर्वी हिस्से में 8 प्रतिशत कम और पश्चिमी हिस्से में 15 प्रतिशत ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं लगातार बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के तापमान में भी गिरावट दर्ज हुई है।
नदी नाले उफान पर
मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर बने हुए हैं। नर्मदा नदी कई जिलों में उफान पर है, वहीं ताप्ती नदी भी अब खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। बुरहानपुर जिले में ताप्ती के सभी घाट डूब गए हैं। इसके अलावा तवा डैम का जलस्तर भी बढ़ने लगा है। जबकि रायसेन जिले में बारना बांध का जलस्तर भी बढ़ गया है। ऐसे में ज्यादा बारिश के बाद इन बांधों के गेट खोलने पड़ेंगे।
ये भी देखें: Neemuch News : नीमच में अच्छी बारिश के लिए विधि विधान से घास बाउजी को नगर भ्रमण कराया, पुरानी परंपरा
संबंधित खबरें
'बंधक बनाना गलत...', CJP प्रदर्शन में जा रहे युवाओं की हिरासत पर HC सख्त
52 mins agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
15 hrs ago'5 बच्चे पैदा करें और हथियार रखें', BJP सांसद का हिंदुओं पर विवादित बयान
6 days agoसिर्फ सैलरी से तय नहीं होगी OBC क्रीमी लेयर, हाईकोर्ट ने की अहम टिप्पणी
8 days agoगधे के नाम पर जारी हुआ नर्सिंग सर्टिफिकेट, NSUI ने सिस्टम पर उठाए सवाल
10 days agoउज्जैन मस्जिद मामले में कैसे भड़की हिंसा? 20 आरोपियों में 5 कंटेंट क्रिएटर
10 days agoउज्जैन की शाही मस्जिद पर हाईकोर्ट का फैसला, तोड़फोड़ पर रोक लगाने से इनकार
11 days agoउज्जैन में मस्जिद तोड़ने पर बवाल, भीड़ का पथराव; छोड़े गए आंसू गैस के गोले
11 days agoMP के मुख्यमंत्री मोहन यादव के पैतृक घर पर आज चलेगा बुलडोजर
12 days agoMP के मंडला में गणेश पंडाल में हादसा, करंट लगने से 4 लोगों की मौत
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines