Two day National Seminar In Ujjain: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि सिंथेटिक केमिस्ट्री पर नेशनल सेमिनार आयोजन उज्जैन के माधव विज्ञान महाविद्यालय में किया जा रहा है, जो हम सबके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद भी इस महाविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। इस प्रकार के आयोजन से विज्ञान से जुड़ी अलग-अलग गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलता है। माधव विज्ञान महाविद्यालय प्रदेश का पहला ए प्लस ग्रेड का महाविद्यालय है। तत्वों व पॉलीमर को केमिस्ट्री लैब में संश्लेषित करने की प्रक्रिया पर यहां सेमिनार में विचार किया जा रहा है। इस तरह के आयोजन से निश्चित रूप से विज्ञान से जुड़े शोध से आने वाले समय में बहुत महत्वपूर्ण निष्कर्ष सामने आएंगे।
मुख्यमंत्री यादव मंगलवार को ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पर आधारित दो दिवसीय (27 और 28 अगस्त) नेशनल सेमिनार के शुभारंभ के बाद संबोधित कर रहे थे। दो दिवसीय नेशनल सेमिनार रिसर्च फाउंडेशन, मप्र विज्ञान एवं परिषद, भोपाल एवं जनभागीदारी समिति शा. माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन द्वारा “A Conventional Discussion on Synthetic Organic Chemistry and Beyond” विषय पर आयोजित की गई। केमिस्ट्री सब्जेक्ट में अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा देने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सफल अमल करने की दिशा में सेमिनार का आयोजन किया है।
मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अलग-अलग प्रकार के आधुनिक रिसर्च को प्रोत्साहित कर रहे है। जेनेरिक दवाइयां व पॉलिएस्टर के अलग-अलग प्रयोग तथा अन्य प्रकार के निर्माण पर निरंतर जोर दिया जा रहा है। सेमिनार में जानकारी दी गई कि यह कॉन्फ्रेंस एक प्रयास है, जहां ऑर्गेनिक केमिस्ट्री और रसायन के विभिन्न सिंथेटिक स्वरुप के बारे में चर्चा की जाएगी। इस सेमिनार में अलग-अलग शोध पत्र प्राप्त हुए हैं। कॉन्फ्रेंस में तकनीकी सेशन और अन्य महत्वपूर्ण सेशन होंगे। शोध पत्रों को बाद में जर्नल में प्रकाशित किया जाएगा। हमारे अलग-अलग शोधार्थी सेशन में अपना शोध पेश करेंगे। मुख्यमंत्री द्वारा कॉन्फ्रेंस प्रोसीडिंग्स पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।
सेमिनार में सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, महापौर मुकेश टटवाल, विवेक जोशी, कुलगुरु विक्रम विश्वविद्यालय अखिलेश कुमार पांडे,अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन के डॉ. अरविंद चौधरी, कुलगुरु महर्षि पाणिनि संस्कृत वैदिक विश्वविद्यालय आचार्य विजय कुमार सी जी, प्राचार्य शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय उज्जैन, विज्ञानविद, प्राध्यापक और विद्यार्थी मौजूद थे।
ये भी पढ़ें- MP के औद्योगिक विकास के लिए बूस्टर डोज साबित होगा ग्वालियर ‘रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव’, जानिए कैसे?
संबंधित खबरें
'मारना चाहती है', पत्नी ने नहीं रखा करवा चौथ का व्रत तो थाने पहुंचा पति
20 hrs agoMP High Court: इंदौर नगर निगम अधिकारी पर ₹1 लाख जुर्माना
1 day agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
1 day agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
1 day agoरायसेन में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत
1 day agoग्वालियर चिड़ियाघर से लापता महिला 20 दिन बाद मिली, जांच जारी
1 day agoमध्य प्रदेश में घायल चीते की मौत, शरीर से मिले पांच छर्रे
2 days ago5 नाबालिग लड़कियों से दुष्कर्म का मामला, प्यारे मियां को 10 उम्रकैद
2 days agoMP IAS-IPS Transfer: सागर-देवास के कलेक्टर और SP बदले
2 days agoदेवास में AI से नकली शराब बनाने के मामले में 10 गिरफ्तार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines