Madhya Pradesh: गर्मियों की छुट्टियां घोषित, 45 दिन स्कूल रहेंगे बंद

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश शिक्षा विभाग ने राज्य में स्टूडेंट्स और टीचरों के लिए गर्मियों की छुट्टियों के लिए डेट्स की घोषणा कर दी है। यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।

summer holidays

summer holidays

विज्ञापन

Madhya Pradesh News : मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा अवकाश संबंधित आदेश जारी किया गया है। इस आदेश के मुताबिक राज्य में 1 मई से 15 जून तक स्टूडेंट्स के लिए और 1 मई से 31 मई तक टीचर्स के लिए ग्रीष्म कालीन अवकाश घोषित किया गया है। इस दौरान करीब 45 दिन तक स्कूल बंद रहेंगे।

प्राइवेट और सरकारी स्कूल रहेंगे बंद 

Advertisment

बताया जाता है कि हर राज्य का शिक्षा बोर्ड अपने हिसाब से गर्मियों की छुट्टियों का एलान करता है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य में स्टूडेंट्स के लिए गर्मियों की छुट्टियों के लिए डेट्स की घोषणा कर दी है। यह छुट्टियां राज्य में सभी प्राइवेट एवं सरकारी स्कूलों पर एक साथ लागू होगा।

इन डेट्स में रहेगा समर वेकेशन

मध्य प्रदेश शिक्षा बोर्ड के मुताबिक, स्टूडेंट्स ग्रीष्मकालीन अवकाश 1 मई से शुरू हो जाएंगे। इसके बाद सभी स्कूल 15 जून 2025 तक बंद रहेंगे। इस दौरान पढ़ाई से संबंधित सभी गतिविधियां बंद रहेंगी।  

विज्ञापन

टीचर्स भी 31 मई तक रहेंगे छुट्टी पर 

स्टूडेंट्स के अलावा टीचर्स के लिए भी ग्रीष्कालीन अवकाश की डेट्स की घोषणा की गयी है। टीचर्स के लिए गर्मियों की छुट्टियां 1 मई से शुरू होकर 31 मई 2025 तक जारी रहेंगी।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ